एक्सप्लोरर

सपा सांसद के बिजली मीटर पर बवाल, जानें किन नेताओं को मिलती है मुफ्त बिजली  

संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग की टीम ने दूसरा नया मीटर लगाया है. जानकारी के मुताबिक उनके मीटर से छेड़छाड़ किया गया था.

उत्तर प्रदेश के संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची है. जिसके बाद उनके घर पर बिजली का नया मीटर लगाया गया है. बिजली विभाग की टीम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स भी सपा सांसद बर्क के घर पर मौजूद थी. जानकारी के मुताबिक सपा सांसद के मीटर से छेड़खानी किया गया था.

संभल में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से संभल में बिजली चोरी के कई मामले सामने आए है. वहीं पुलिस ने अभी तक 1200 से ज्यादा केस दर्ज किए है. इसके अलावा संभल में पुलिस और प्रशासन बिजली विभाग की टीमों के साथ लगातार बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का अभियान चला रहे हैं. बता दें कि संभल में 46 साल से बंद जो मंदिर मिला है, वो बिजली चोरी की चेकिंग के दौरान की गई छापेमारी के दौरान ही मिला है. इस मंदिर के बाद से 1978 के दंगों का जिक्र भी किया जा रहा है. आज सरायतरीन इलाके में भी एक मंदिर बन्द मिला था, जो राधा गोविंद मंदिर बताया जा रहा है.

छावनी में बदल चुका है संभल

संभल में बिजली चोरों के खिलाफ जारी अभियान में नई-नई जानकारी सामने आ रही है. वही जब एएसपी श्रीशचंद्र से पूछा गया कि इतनी पुलिस फोर्स यहां क्यों पहुंची है, तो उन्होंने बताया कि बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ही पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. बिजली चोरी के मामले पर ASP ने कहा कि इस बारे में तो बिजली विभाग के कर्मचारी ही बताएंगे. उन्होंने कहा कि दीपा सराय क्षेत्र में कानून व्यवस्था की काफी घटनाएं हुई हैं. जिसकी वजह से हम लोग यहां आए हैं. 

किसको मिलता है फ्री बिजली

भारत में बिजली की खपत साल दर साल बढ़ रही है. पिछले साल से इस साल 9.4% इसमें इजाफा हुआ है. बिजली आम जनता के जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा है. इसके बिना न दिन शुरू होता है और ना रात खत्म होती है. त्योहारों में, घर में हो रहे फंक्शन में, हर जगह बिजली का होना जरूरी है. क्योंकि वर्तमान में सभी उपकरण बिजली की सहायता से ही चलते हैं. लेकिन देश में कई राज्य ऐसे हैं जो कुछ-कुछ मात्रा में बिजली फ्री देते हैं. मसलन दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली में 200 यूनिट बिजली मुफ्त है. जो बिजली मुफ्त होती है उस मुफ्त बिजली का बिल कौन चुकाता है. 

कैसे मिलती है फ्री बिजली

भारत में सरकार कुछ योजनाओं के तहत मुफ्त में बिजली मुहैया करवाती है. वही भारत में कुछ राज्य सरकार हैं, जो अपने राज्य के नागरिकों को फ्री में बिजली देती हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने भी किसानों के लिए 100% बिजली माफ करने का ऐलान किया है.

सांसदों को मिलती है इतनी फ्री बिजली

एक सांसद को हर साल 50 हजार यूनिट फ्री बिजली मिलती है. इसका मतलब कि हर महीने 4,166 यूनिट बिजली का फ्री इस्‍तेमाल कर सकते हैं. अगर यूपी में बिजली का रेट देखें तो यहां आम आदमी को 6.5 रुपये प्रति यूनिट देना पड़ता है. इस लिहाज से हर महीने 27,079 रुपये का बिजली बिल माफ रहता है. इसके अलावा भी देश में अलग-अलग पद पर आसानी नेताओं को सरकार की तरफ से कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. जिसमें टेलिफोन बिल, बिजली बिल में छूट, आवास, गाड़ी, गाड़ी का तेल समेत सालभर के लिए कुछ यूनिट बिजली बिल फ्री दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget