एक्सप्लोरर

क्या संन्यास का ऐलान करने के बाद इसे वापस ले सकते हैं? जान लीजिए नियम

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि संन्यास लेने के बाद कोई खिलाड़ी अपना फैसला वापस कैसे ले सकता है.

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. 2010 में डेब्यू करने वाले अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में आखिरी बार मैदान पर दिखे. बता दें कि  बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्विन रोहित शर्मा के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. इसके साथ ही उनका 15 साल का करियर समाप्त हो गया है.

2022 में ही संन्यास लेने वाले थे अश्विन

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम का हिस्सा थे. गौरतलब है कि टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. उस मैच में भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, अश्विन स्ट्राइक पर थे और गेंद मोहम्मद नवाज के हाथ में थी. उस समय नवाज की गेंद लेग स्टंप के बाहर थी और अश्विन उनकी लाइन से हट गए थे, इसकी वजह से गेंद वाइड हो गई. वहीं अगली गेंद पर अश्विन ने भारत को जीत दिला दी थी.

भारत हारती तो संन्यास ले लेते अश्विन 

बता दें कि उस मैच में अगर वाइड वाली गेंद टर्न होकर अश्विन के पैड पर लगती, तो टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ता. उस मैच को लेकर अश्विन ने कहा था अगर भारत हारता तो वह क्रिकेट से संन्यास ले लेते. अश्विन ने उस मैच के बाद कहा था कि अगर नवाज की वह गेंद टर्न होती और मेरे पैड से टकराती तो मैं केवल यही करता, उस वक्त ड्रेसिंग रूम में आता, मेरा ट्विटर खोलता और ट्वीट करता कि बहुत बहुत धन्यवाद, मेरा क्रिकेट करियर शानदार रहा.

संन्यास का ऐलान

बता दें कि ऑस्ट्रेलया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच संन्यास लेकर अश्विन ने सभी को चौंका दिया है. भारतीय क्रिकेट के एक अहम खिलाड़ी अश्विन को फेयरवेल मैच भी नहीं मिला है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे नाइट टेस्ट के रूप में अपना आखिरी मुकाबला खेला है. अश्विन ने इंरनेशनल क्रिकेट में 287 मुकाबले खेले और उनके नाम 765 विकेट हैं.

संन्यास वापस ले सकते हैं अश्विन

अब सवाल ये है कि अश्विन समेत कोई भी खिलाड़ी अगर संन्यास की घोषणा करता है, तो क्या वो संन्यास वापस ले सकते हैं. जानकारी के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद उस फैसले पर वापस यू-टर्न ले सकता है. यानी संन्यास वाले फैसले को वापस ले सकता है. गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने जियो सिनेमा पर कहा था कि इन दिनों संन्यास वर्ल्ड क्रिकेट में एक मज़ाक बनकर रह गया है. लोग संन्यास की घोषणा करते हैं, लेकिन फिर खेलने के लिए लौट आते हैं. लेकिन उन्होंने कहा था कि भारत में ऐसा नहीं हुआ है. हालांकि, मैं अन्य देशों के खिलाड़ियों को देख रहा हूं, वे संन्यास का एलान करते हैं, लेकिन फिर यू-टर्न ले लेते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget