एक्सप्लोरर

Chola Dynasty: एक हजार साल पहले इस शासक ने बनाई थी ताकतवर समुद्री सेना, पड़ोसी देशों तक फहराया था जीत का परचम

Rajendra Chola:राजेन्द्र प्रथम के समय चोलों की नौसेना इतनी ताकतवर थी कि उसने पूरे बंगाल की खाड़ी पर अपना दबदबा स्थापित कर लिया था. उसने बंगाल की खाड़ी को 'चोल झील' बना डाला था.

Maritime Army of Cholas: भारत सहित दुनिया के कई देशों पर राज करने वाले ब्रिटेन की सफलता का सबसे बड़ा कारण उसकी समुद्री सेना थी.लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में आज से लगभग हजार साल पहले ही एक ऐसे महान शासक हुए जिन्होंने बेहद ताकतवर समुद्री सेना बनाई थी.जिसके बलबूते उन्होंने कई बड़ी जीत हासिल की थी.अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इतिहास के उस महान शासक के बारे में बताएंगे-

चोल शासकों ने बनाई थी विशाल नौसेना-

दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राजवंश चोलों ने विशाल नौसेना बनाई थी. चोल शासक राजराज प्रथम ने अपनी ताकतवर नौसेना के बलबूते उत्तरी श्रीलंका पर जीत हासिल की थी.हालांकि ऐसा नहीं है कि अन्य शासकों ने नौसेना नहीं बनाई थी. लेकिन चोल शासकों के सामने वह कहीं नहीं ठहरती थी.

राजेन्द्र प्रथम ने बंगाल की खाड़ी पर बनाया दबदबा-

चोल शासक राजराज प्रथम ने जहां श्रीलंका के उत्तरी हिस्से को जीता था वहीं उनके बाद राजेन्द्र प्रथम ने पूरे श्रीलंका को अपनी विशाल नौसेना के जरिए जीतकर चोल साम्राज्य में मिला लिया.कहा जाता है कि राजेन्द्र प्रथम के समय चोलों की नौसेना इतनी ताकतवर थी कि उसने पूरे बंगाल की खाड़ी पर अपना दबदबा स्थापित कर लिया था.

उसने बंगाल की खाड़ी को 'चोल झील' बना डाला था. राजेन्द्र प्रथम ने उत्तर-पूर्वी भारत यानी गंगा घाटी पर आक्रमण करके वहां के शासक महिपाल को भी पराजित किया था.

चोलों के बारे में-

चोल साम्राज्य की स्थापना विजयालय ने की थी.शुरुआत में वह दक्षिण भारत के ही एक अन्य शासक वंश पल्लवों के यहां सामंती सरदार था. पल्लवों और उनके प्रतिद्विंदी पाण्ड्यों के बीच लगातार होने वाली लडाईयों का फायदा उठाकर विजयालय ने तंजौर पर अपना अधिकार कर लिया और चोल साम्राज्य की नींव डाली.

नौसेना का है खास महत्व-

पुराने समय से ही नौसेना या कहें कि समुद्री सेना का खास महत्व रहा है. इसी के बलबूते अंग्रेजों ने पूरी दुनिया में अपने उपनिवेश स्थापित किए थे.आज के समय में भारत की नौसेना भी बहुत मजबूत है और दुनिया की बेहतरीन नौसेना में से एक मानी जाती है.

ये भी पढ़ें- Ancient India: दुनियाभर में बजता था भारत की प्राचीन शिक्षा का डंका, ये थे मशहूर विश्वविद्यालय

               Chess: भारत में हुई थी शतरंज के खेल की शुरुआत, जानिए इसका इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget