एक्सप्लोरर

हड्डियां तोड़ देगा ये प्रदूषण! जहां ये ज्यादा है वहां अधिक टूट रही हड्डियां, स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

6 साल से 9041 ऐसी महिलाओं का डेटा जमा किया गया, जिन्हें पहले मेनोपॉज हो चुका था. स्टडी में पता चला कि जहां जहरीली गैसों और प्रदूषण का स्तर ज्यादा था, उन इलाकों की महिलाओं की हड्डियां ज्यादा कमजोर थी.

Air Pollution: सभी जानते हैं कि जीने के लिए वायु यानी ऑक्सीजन जरूरी होती है. बिना हवा के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. लेकिन, यही हवा जहरीली होने पर बेहद घातक हो जाती है. बढ़ता वायु प्रदूषण एक बड़ा संकट है, जिसको लेकर अब एक नई स्टडी में इतनी डरावनी बात सामने आई है कि जिसे सुनकर शायद आप चिंतित हो जाएं. ये स्टडी कहती है कि आपके शहर में जितना ज्यादा वायु प्रदूषण (Air Pollution) बढ़ेगा, आपकी हड्डियां उतनी ही कमजोर होती चली जाएंगी. वायु प्रदूषण के बढ़ने से लोग ऑस्टियोपोरोसिस जैसी क्रोनिक बीमारियों के चपेट में भी ज्यादा आयेंगे. ज्यादा वायु प्रदूषण से हड्डियां इतनी नाजुक हो जाएंगी कि वो हल्के-फुल्के चोट से भी टूट सकती हैं.

9041 महिलाओं पर की स्टडी

उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी होने की आशंका भी बढ़ती चली जाती है. आमतौर पर ऐसी महिलाओं को इससे ज्यादा खतरा रहता है, जिन्हे पहले मेनोपॉज हो चुका है. पिछले छह साल से 9041 ऐसी महिलाओं का डेटा जमा किया गया, जिन्हें पहले मेनोपॉज हो चुका था. स्टडी में पता चला कि जिन इलाकों में जहरीली गैसों और प्रदूषण का स्तर ज्यादा था, उन इलाकों की महिलाओं की हड्डियां ज्यादा कमजोर थी. खासतौर से गला, रीढ़ और कूल्हे की हड्डियां.

ज्यादा प्रदूषण वाले इलाके के लोगों की हड्डियां अधिक कमजोर

न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बायोमेडिकल साइंटिस्ट डिडियर प्राडा का कहना है कि किसी भी इंसान की हड्डियों की मजबूती सिर्फ उसके खान-पान पर ही नहीं, बल्कि उसके रहने के स्थान, वहां के मौसम और प्रदूषण जैसे बड़े फैक्टर्स पर भी निर्भर करता है. जिन शहरों में वायु प्रदूषण अधिक होता है, वहां पर रहने वालों की हड्डियों के टूटने का खतरा भी ज्यादा रहता है. ऐसे इलाकों में रहने से हड्डियों की ताकत दिन-प्रतिदिन कम होती चली जाती है.

रीढ़ की हड्डियों की समस्याओं में हुआ है 10 फीसदी का इजाफा

प्राडा की स्टडी के अनुसार, नाइट्रोजन से जुड़े प्रदूषक तत्वों का बुरा असर सीधा आपकी रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है. पिछले 3 सालों में नाइट्रोजन संबंधी तत्वों से होने वाली रीढ़ की हड्डियों की समस्याओं में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है. स्टडी के मुताबिक, वायु प्रदूषण के कारण हड्डियों की कोशिकाएं जल्दी मरने लगती हैं. इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (Oxidetive Stress) भी बनता है, जिसकी वजह से हड्डियो में जहरीले तत्व घुलने शुरू हो जाते हैं. ऐसा पहली बार है जब डिडियर प्राडा की टीम को इस बात का सबूत मिला है कि नाइट्रोजन ऑक्साइड्स (Nitrogen Oxides) की वजह से रीढ़ की हड्डियों समेत शरीर की अन्य हड्डियों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है.

यह भी पढ़ें - जिनकी आंखें नहीं हैं... क्या उन्हें भी आते हैं सपने, क्या फर्क होता है उनके और नॉर्मल आंख वाले सपनों में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget