एक्सप्लोरर

भारत में पायलट्स के लिए बैन हो सकता है परफ्यूम, जानें एक बोतल में कितना होता है एल्कोहल

Perfume Alcohol Level: डीजीसीए की तरफ से दिए गए प्रस्ताव में परफ्यूम को बैन करने की बात कही गई है. परफ्यूम में मौजूद एल्कोहल के चलते पायलट्स और केबिन क्रू के लिए ये फैसला लिया जा सकता है.

Perfume Alcohol Level: भारत में पायलट्स और केबिन क्रू के लिए परफ्यूम इस्तेमाल करने पर बैन लग सकता है. डीजीसीए की तरफ से ये प्रस्ताव रखा गया है. जिसे अगर मान लिया जाता है तो इसके बाद फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट और केबिन क्रू परफ्यूम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. कहा गया है कि एल्कोहल को लेकर नियम कड़े किए गए हैं, ऐसे में परफ्यूम और एल्कोहल वाली सभी चीजों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है. अब सवाल ये है कि एक परफ्यूम की बोतल में आखिर कितनी मात्रा में एल्कोहल होता है?

परफ्यूम में एल्कोहल की मात्रा
दुनियाभर में जितने भी परफ्यूम बनाए जाते हैं, उनमें एल्कोहल की मात्रा होती है. कुछ महंगे परफ्यूम में एल्कोहल काफी कम मात्रा में होता है, लेकिन ज्यादातर परफ्यूम ऐसे होते हैं, जिनमें एल्कोहल की मात्रा काफी ज्यादा होती है. आप भी जब परफ्यूम लगाते होंगे तो एल्कोहल की तीखी गंध आपको आती होगी. परफ्यूम की एक बोतल में 70 से 92 प्रतिशत तक एल्कोहल हो सकता है. इसके अलावा 15 से 20 प्रतिशत खुशबू वाला लिक्विड होता है. 

शेल्फ लाइफ बढ़ाने का करता है काम
परफ्यूम में एल्कोहल की मात्रा इतनी ज्यादा इसलिए होती है, क्योंकि इससे उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ती है. यानी जितना ज्यादा एल्कोहल होगा, उतनी ज्यादा उस परफ्यूम की शेल्फ लाइफ होगी. एल्कोहल गंध वाले तत्वों को ऑक्सीकरण से रोकने में मदद करता है. इसीलिए परफ्यूम की सुगंध बरकरार रहती है. 

बता दें कि किसी भी पायलट या फिर क्रू मेंबर का बोर्डिंग से पहले एक टेस्ट किया जाता है, जिसमें ये पता लगाया जाता है कि उसके शरीर में कहीं एल्कोहल की मात्रा न हो. इस टेस्ट को सटीक तरीके से करने को लेकर अब परफ्यूम पर बैन लगाने की बात कही जा रही है. इसके मुताबिक अगर किसी की बॉडी में एल्कोहल मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए कितना तेज भूकंप आने पर गिरने लगती है इमारतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japan Intelligence Agency: जापान बना रहा अपनी खुफिया एजेंसी, जानें इस देश का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?
जापान बना रहा अपनी खुफिया एजेंसी, जानें इस देश का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?
Vikram 1 Launch: स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब
स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली में कई बड़े अस्पताल, लेकिन सोनम वांगचुक को सफदरजंग ही क्यों ले गई पुलिस? जान लें वजह
दिल्ली में कई बड़े अस्पताल, लेकिन सोनम वांगचुक को सफदरजंग ही क्यों ले गई पुलिस? जान लें वजह
ईरान के जिस चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए 400 करोड़, उस पर मिसाइलें क्यों दाग रहा अमेरिका?
ईरान के जिस चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए 400 करोड़, उस पर मिसाइलें क्यों दाग रहा अमेरिका?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget