एक्सप्लोरर

पेरिस में इन एथलीट्स को होगी परेशानी, शराब या स्मोक किया तो हो जाएंगे सीधे बाहर

पेरिस ओलंपिक 2024 के खेल का आज आगाज हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओलंपिक में शराब पीने और सिगरेट पीने पर खिलाड़ियों को खेल के बाहर कर दिया जाएगा. जानिए कौन खिलाड़ी हुआ बाहर.

पेरिस ओलंपिक की शुरूआत आज यानी 26 जुलाई को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है. ओपनिंग सरेमनी के साथ ओलंपिक 2024 का आगाज हो जाएगा. इस बार ओलंपिक में कुल 10,500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार पेरिस ओलंपिक में स्मोक और ड्रिंक करने वाले खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ओलंपिक में नियम इतने सख्त क्यों हैं. 

पेरिस ओलंपिक

आज यानी 26 जुलाई को पेरिस ओलंपिक की शुरूआत होने जा रही है. इस बार दुनियाभर के 10,500 एथलीट ने अलग-अलग खेलों में हिस्सा लिया है. वहीं भारत की तरफ से कुल 117 एथलीट ओलंपिक में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इन एथलीटों में 72 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनेंगे. इस समय पूरे देश की निगाहें इन एथलीटों खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं और देश को अपने खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद है. 

शराब और सिगरेट पर प्रतिबंध

बता दें कि ओलंपिक खेलों में शराब और सिगरेट पर पूरे तरीके से प्रतिबंध है. अगर खेल के दौरान यहां बाहर कोई भी खिलाड़ी सिगरेट या शराब पीते हुए पकड़ा जाता है, उसे खेल के बाहर कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं अगर कोई खिलाड़ी खेल में हिस्सा लेने से पहले अगर अपने देश में भी प्रैक्टिस के समय शराब या सिगरेट पीते हुए पाया गया है और उसको लेकर ठोस सबूत हैं, तो उस खिलाड़ी को भी ओलंपिक खेलों में शामिल नहीं होने दिया जाएगा. इसका सबसे बड़ा कारण है कि खेलों में नशे की कोई जगह नहीं है और ऐसे खिलाड़ियों के खेलने से बाकी खिलाड़ियों पर बुरा असर पड़ सकता है. 

कौन खिलाड़ी हुआ बाहर

अब सवाल ये है कि आखिर नशे के कारण इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 से कौन खिलाड़ी बाहर हुआ है. बता दें कि जापान की महिला कलात्मक जिमनास्टिक टीम की 19 वर्षीय कप्तान शोको मियाता ने अपना नाम वापस लिया है. इसको लेकर जापानी जिमनास्टिक एसोसिएशन (जेजीए) ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने धूम्रपान करके टीम की आचार संहिता का उल्लंघन किया था, इसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था. इसको लेकर जेजीए के अधिकारियों ने बताया था कि मोनाको में टीम के प्रशिक्षण शिविर को छोड़ने के बाद जापान पहुंची थी, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई थी. जेजीए ने बताया कि अब पांच के बजाय चार एथलीट ही प्रतिस्पर्धा करेंगे.

इतना ही नहीं खिलाड़ी मियाता की इस हरकत पर जेजीए के अध्यक्ष तदाशी फुजिता और उनके निजी कोच मुत्सुमी हरादा समेत अन्य अधिकारियों ने फैंस से माफी मांगी है. उन्होंने कहा हम इसके लिए तहे दिल से माफी मांगते हैं. 

ये भी पढ़ें: दुनिया का हर 11 वां इंसान भुखमरी का शिकार, इस देश में स्थिति सबसे गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों का बंगला और लग्जरी गाड़ी, ये हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी; हैरान कर देगी नेटवर्थ
करोड़ों का बंगला और लग्जरी गाड़ी, ये हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी; हैरान कर देगी नेटवर्थ
CJP Sansad March: यह है अब तक का सबसे आक्रामक आंदोलन, जानें कितने आंदोलनकारियों की गई थी जान?
यह है अब तक का सबसे आक्रामक आंदोलन, जानें कितने आंदोलनकारियों की गई थी जान?
क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget