एक्सप्लोरर

गधी के दूध से बने पनीर की कीमत में आ जाएगी नई बुलेट, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Paneer From Donkey Milk: आपने गाय और भैंस के दूध से बना पनीर खाया और सुना होगा, लेकिन क्या गधी के दूध से बने पनीर के बारे में सुना है. गधी के दूध से बने पनीर की कीमत में एक बुलेट आ सकती है.

आपने यह तो सुना ही होगा कि पनीर तो कुछ दिनों में सुनार की दुकान पर मिलेगा…लेकिन गधी के दूध से बने पनीर के मामले में यह कहावत कहीं न कहीं सही भी हो सकती है. जिस गधे को लोग भाव नहीं देते हैं, उसका दूध इतना महंगा और गुणकारी भी हो सकता है, शायद यह बात किसी ने सोची भी नहीं होगी. गधी के दूध से बना पनीर और चीज बहुत महंगा होता है. जिन लोगों को नॉर्मल गाय और भैंस के दूध से पनीर की कीमत महंगी लगती है, वो अगर गधी के दूध से बने पनीर की कीमत के बारे में सुन लेंगे तो हैरान रह जाएंगे. चलिए इस बारे में जानते हैं. 

क्यों इतना महंगा होता है गधी के दूध का पनीर

भारत में 300-400 रुपये किलो में बिकने वाला पनीर आम आदमी की थाली में कम ही नजर आता है. गधी के दूध से बने पनीर की कीमत एक लाख रुपये किलो है. गधी का दूध यानि डंकी मिल्क को दुनियाभर में लिक्विड गोल्ड के नाम से जाना जाता है. वजह है इसमें पाए जाने वाले जबरदस्त पोषक तत्व होते हैं. इसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम और सबसे खास होता है लाइसोजाइम, यह शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करता है. 

गधी के दूध की खासियत

इतना ही नहीं कहते हैं कि गधी के दूध में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी वायरल के गुण होते हैं, जो कि बीमारियों से लड़ने में ताकत देते हैं. कहा तो यह भी जाता है कि रोम की रानी क्लियोपैट्रा ग्लोइंग स्किन के लिए इस दूध से नहाती थीं. गधी का दूध इतना महंगा इसलिए भी है, क्योंकि यह एक दिन में सिर्फ 200 से 300 मिलीलीटर दूध देती है. ऐसे में एक लीटर दूध के लिए कई सारी गधी की जरूरत पड़ती है. इसे पनीर में बदलने के लिए प्रोसेसिंग का खर्च बहुत ज्यादा आता है. यानि कि अगर गधी का 25 किलो दूध निकाला जाता है तो इससे एक किलो पनीर ही बन पाता है. 

गधी के एक लीटर दूध की कीमत हैरान कर देगी

आपको जानकर हैरानी होगी कि गधी के एक लीटर दूध की कीमत 5000 रुपये प्रति लीटर तक है. इसके दूध में लैक्टिक एसिड ज्यादा होता है, इस वजह से किसी को भी पेट से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है. इसमें गाय और भैंस के दूध से ज्यादा ट्रेस भी होता है, जिस वजह से इसका कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है. भारत में बहुत सारे स्टार्टअप्स गधी के दूध पर काम कर रहे हैं. गुजरात और तमिलनाडु में इसकी फार्मिंग भी हो रही है. 

यह भी पढ़ें: हजारों साल पहले विलुप्त हो गए Dire Wolves दोबारा हुए जिंदा, तो क्या डायनासोर भी आ सकते हैं वापस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget