एक्सप्लोरर

परमाणु बम का रेडिएशन फैल जाए तो इसे कैसे रोका जाता है? जानें कौन करता है ये काम

How To Stop Nuclear Leak: हाल ही में पाक में यह खबर फैली थी कि उनके परमाणु बम से रेडिएशन लीक हो गया है. हालांकि यह कितना सच था पता नहीं, लेकिन अगर सच में ऐसा होता है तो इसे कैसे रोका जा सकता है.

पाकिस्तान और अन्य देश जो परमाणु हमले की धमकी देते रहते हैं, उनको शायद इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि इससे होने वाली तबाही कल्पना से परे है. कुछ किताबों में हिरोशिमा, नागासाकी पर हुए परमाणु हमले का भयानक तरीके से जिक्र किया गया है, लेकिन तबाही उससे भी कहीं ज्यादा खतरनाक रही है. हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के दौरान ऐसी खबरें आईं कि पाकिस्तान में परमाणु रेडिएशन लीक हो गया है, हालांकि यह कितना सच था अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. अगर सच में परमाणु बम का रेडिएशन लीक हो जाए तो उसे कैसे रोका जा सकता है. 

कैसे रोका जा सकता है रेडिएशन

सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि परमाणु रेडिएशन लीक को रोका नहीं जा सकता है, बल्कि इसको कम करने और इससे बचने के उपाय पर जोर दिया जा सकता है. लेकिन अगर कहीं पर रेडिएशन लीक हुआ है तो उसको रोकने का यह उपाय हो सकता है कि उतना हिस्सा सालों के लिए किसी मोटी शील्ड्स से ढंककर आइसोलेटेड कर दिया जाए और रेडियोएक्टिव से ग्रसित चीजों का निस्तारण इस तरीके से किया जाए कि वे कभी किसी के संपर्क में न आएं. 

रेडिएशन में गामा किरणें सबसे खतरनाक

अगर फिर भी रेडिएशन लीक हो जाता है तो एक हद तक पानी इसे कम कर सकते है, लेकिन इसके लिए बहुत ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत होती है. लेकिन पानी भी अल्फा और बीटा रेज को रोक सकता है, पर गामा रेज को नहीं रोका जा सकता है. गामा किरणें शरीर के लिए इतनी खतरनाक होती हैं कि वो आपका डीएनए भी बदल सकती हैं. इनको रोकने के लिए सिर्फ कंक्रीट, सीसा (लेड) की मोटी दीवार के जरिए रोका जा सकता है. 

आम इंसान रेडिएशन से कैसे बचे?

परमाणु हमले या रेडिएश लीक के बाद खुद को बचाने का सबसे सटीक तरीका यही है कि आप अपने घरों के अंदर रहें. कम से कम 48 घंटे तक तो बाहर न निकलें. लेकिन परमाणु हमले की सूरत में सारा माहौल बदल जाता है. फिर चाहे कोई घर के अंदर हो या बाहर इसका असर तो होगा. लेकिन अगर आप खुद को बिल्डिंग में लंबे वक्त के लिए कैद कर लेते हैं तो इसके भारी असर से बचा जा सकता है. रेडिएशन मीलों दूर तक फैलता है, ऐसे में ज्यादा दूर जाने की बजाए जहां आप हैं, वहां खुद को सुरक्षित रखिए. 

रेडिएशन फैलने के बाद क्या करें

रेडिएशन आपके कपड़ों पर बैठ जाता है. इसलिए तुरंत अपने कपड़े बदलें और शरीर को अच्छी तरह से साफ करके, उतारे हुए कपड़ों को किसी प्लास्टिक बैग में सील कर दीजिए. इनको इंसानों और जानवरों से बहुत दूर रख दीजिए. साबुन से शरीर को अच्छे से साफ करें, लेकिन रगड़ें नहीं. बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल न करें. रेडिएशन इसके साथ चिपककर आपके बालों में जमा हो सकता है. अपने नाक, कान और आंखों को बहुत सावधानी और नाजुक तरीके से किसी साफ कपड़े या टिशू पेपर से साफ करें. बीबीसी की मानें तो ये अमेरिका की गाइडलाइन्स हैं जो कि आपके काम आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें: सैम मानेकशॉ ने पाकिस्तान पर अटैक के लिए चुना था ये वाला महीना, फिर घुटने पर आया दुश्मन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget