एक्सप्लोरर

Padam Awards 2024: पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं, क्या इनाम में रुपये भी मिलते हैं?

Padam Awards: समाज के लिए बेहतरीन काम करने वाली कई शख्सियतों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. आइए जानते हैं कि उन्हें इस सम्मान के साथ क्या-क्या मिलता है?

जमीन से जुड़े और समाज के लिए अपने दम पर काम करने वाली कई शख्सियतों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का केंद्र सरकार की ओर से ऐलान कर दिया गया है. क्या आपको पता है कि पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? क्या इस सम्मान के साथ उन्हें इनामी में रुपये भी मिलते हैं? अगर आपको भी जानने हैं इन सवालों के जवाब तो फटाफट इस स्पेशल खबर को पढ़ लीजिए...

कब किया गया पद्म पुरस्कार का ऐलान?

बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी 25 जनवरी 2024 को पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों के नाम घोषित किए गए. इनमें पार्बती बरुआ, जगेश्वर यादव, चामी मुर्मू, गुरविंदरसिंह, सत्यनारायण बेलेरी, दुक्खू मांझी, के चेलम्मल, संगठन कीमा, हेमचंद मांझी, यानुंग जामोह लेगो, सोमाना, सर्बेश्वर बासुमातारी, प्रेमा धनराज, उदय विश्वनाथ देशपांडे, यज्दी मानेकशा इटालिया, शांति देवी पासवान, शिवम पासवान, रतन कहार, अशोक कुमार बिश्वास, बालाकृष्णम सदानम पुथिया समेत 34 लोग शामिल हैं. इन सभी को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. 

किन्हें मिलेगा पद्म भूषण?

पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों की लिस्ट में 17 लोगों के नाम हैं. इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक, गायिका उषा उथुप और दिवंगत अभिनेता विजयकांत आदि शामिल हैं.  इनके अलावा उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश दिवंगत एम. फातिमा बीवी, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, बॉम्बे समाचार के मालिक होर्मुसजी एन. कामा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

पद्म विभूषण पाने वालों की लिस्ट में कौन?

अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी, भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक दिवंगत बिंदेश्वर पाठक को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.

क्या सम्मानित शख्सियत को मिलते हैं रुपये?

बता दें कि पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति को भारत के राष्ट्रपति एक प्रमाणपत्र और एक पदक से सम्मानित करते हैं. इनामी राशि की बात करें तो पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों को किसी भी प्रकार की कोई धन राशि नहीं दी जाती है. यह महज एक सम्मान है, जो भारत सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वालों को देती है. पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण, तीनों ही पुरस्कारों में किसी भी तरह की धनराशि नहीं दी जाती है. 

क्या सरकार वापस ले सकती है यह पुरस्कार?

बता दें कि यह पुरस्कार कोई पदवी नहीं होता है, जिसे सम्मानित व्यक्ति अपने नाम के साथ इस्तेमाल कर सकें. अगर कोई भी सम्मानित शख्सियत अपने नाम के साथ पद्म पुरस्कार का जिक्र करता है तो सरकार उनसे यह पुरस्कार वापस ले सकती है.

यह भी पढ़ें: एक-दूसरे से कितने अलग होते हैं पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण, किन लोगों को मिलता है यह सम्मान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget