एक्सप्लोरर

एक झटके में पूरा शहर तबाह कर देता है एक परमाणु बम, तो कुछ देशों ने हजारों क्यों बनाए?

दुनिया के नौ देशों के पास कुल 12,121 परमाणु हथियार हैं, जिसमें रूस के पास सबसे ज्यादा 5580 परमाणु हथियारों का जखीरा है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जिसके पास 5044 परमाणु हथियार हैं

Nuclear Bomb: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष छिड़ने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर भारत को परमाणु हमले की गीदड़ भभकी मिलनी शुरू हो गई है. पाकिस्तान बार-बार कह रहा है कि अगर भारत ने हमला किया तो वह परमाणु बमों का इस्तेमाल करेगा. ऐसे में युद्ध के परिणाम काफी भयानक होंगे. 

दरअसल, भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु शक्ति संपन्न देशों की लिस्ट में शुमार हैं. भारत और पाकिस्तान के पास कई ऐसी मिसाइलें हैं जो परमाणु हथियारों से लैस हैं और ये मिसाइलें दोनों देशों के कई शहरों को निशाना बना सकती हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच इन मिसाइलों का इस्तेमाल होता है तो काफी तबाही होगी.

सिर्फ 9 देशों के पास ही हैं परमाणु बम 

बता दें, भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया के सिर्फ नौ देशों के पास ही परमाणु हथियार हैं. ये नौ देश हैं - रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल. इन देशों के पास कुल 12,121 परमाणु हथियार हैं, जिसमें रूस के पास सबसे ज्यादा 5580 परमाणु हथियारों का जखीरा है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जिसके पास 5044 परमाणु हथियार हैं. इस तरह दुनिया में कुल परमाणु हथियारों का 90 फीसदी रूस और अमेरिका के पास ही है. 

पूरे शहर को तबाह कर सकता है एक बम

परमाणु बमों को दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार कहा जाता है. आखिरी बार इस बम का इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका ने जापान के खिलाफ किया था. कहा जाता है कि परमाणु हमले में जापान का हिरोशिमा व नागासाकी पूरी तरह तबाह हो गया था और लाखों लोगों की मौत हुई थी. आज दुनिया के इन नौ देशों के पास द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किए गए परमाणु बम से भी बड़े परमाणु हथियार हैं, जो एक झटके में पूरा शहर तबाह कर सकते हैं. 

क्यों बनाए हजारों परमाणु हथियार

अब सवाल उठता है कि जब एक बम से ही पूरा शहर तबाह हो सकता है तो दुनिया के कुछ देशों ने हजारों परमाणु बम क्यों बनाए? बता दें, इस समय सिर्फ अमेरिका और रूस के पास ही 5000 से ज्यादा बम हैं. इसके बाद चीन का नंबर आता है, जिसके पास 500 परमाणु हथियार हैं. ज्यादा से ज्यादा परमाणु बम बनाने के पीछे अमेरिका और सोवियत संघ के बीच लंबे समय से चली आ रही प्रतिस्पर्धा थी. इन दोनों देशों ने दुनिया में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए बड़ी मात्रा में परमाणु हथियार बनाए. हालांकि, इन बमों से होने वाली तबाही को देखते हुए अब किसी अन्य देश को परमाणु बम बनाने की अनुमति नहीं है. 

यह भी पढ़ें: परमाणु हथियारों को बनाने में भारत ने कुल कितना पैसा खर्च किया? रिपोर्ट में हुआ था खुलासा

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget