एक्सप्लोरर

परमाणु हथियारों को बनाने में भारत ने कुल कितना पैसा खर्च किया? रिपोर्ट में हुआ था खुलासा

Nuclear Weapons: पाकिस्तान इन दिनों परमाणु हमले की बात कर रहा है. इसी बीच पहले यह जान लेते हैं कि आखिर भारत अपने परमाणु हथियारों पर कितने रुपये खर्च करता है.

परमाणु हथियार का जिक्र होते ही सबसे पहला परमाणु हमला हिरोशिमा और नागासाकी याद आता है, जब अमेरिका ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए इन जगहों पर दो परमाणु बम गिराए. जिससे बड़ी संख्या में लोग मारे गए. इन दिनों दो परमाणु संपन्न देश भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की चर्चा फिर तेज हो चुकी है. पाकिस्तान के मंत्री कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं. लेकिन क्या आपको यह मालूम है कि परमाणु हथियारों पर देश कितना खर्चा करते हैं, या भारत ने परमाणु हथियार पर कितने रुपए खर्चा किए हैं. 

भारत के पास कितने परमाणु हथियार

जब जापान में परमाणु बम गिरे तो इससे लोगों की जान तो गई ही साथ ही साथ उस देश का भारी नुकसान हुआ. लेकिन फिर भी दुनिया के देश परमाणु हथियारों के रखरखाव में सालाना 91.4 अरब डॉलर का खर्चा करते हैं. भारत की बात करें तो साल 2022 की रिपोर्ट की मानें तो दुनिया के परमाणु हथियार संपन्न देशों ने 2021 में अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम पर 82.4 अरब डॉलर खर्च किए हैं. रक्षा थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की मानें तो भारत के पास साल 2022 में 160 परमाणु हथियार थे, जिनकी संख्या अब बढ़ रही है. 

किस देश ने कितने रुपये खर्च किए 

रिपोर्ट की मानें तो परमाणु हथियारों पर रूस 8.6 अरब डॉलर, अमेरिका 44.2 अरब डॉलर, यूके 6.8 अरब डॉलर, चीन 11.2 अरब डॉलर, फ्रांस 5.9 अरब डॉलर, भारत 2.3 अरब डॉलर, पाकिस्तान 1.1 अरब डॉलर, इस्राइल 1.2 अरब डॉलर और नॉर्थ कोरिया 642 मिलियन डॉलर निर्माण और अपग्रेड पर खर्च किए हैं. दुनिया के केवल नौ देशों के पास ही परमाणु हथियार हैं. देशों ने इसको राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संरक्षित किया है. 

बनाना और संरक्षण दोनों महंगे

परमाणु बम को बनाना जितना महंगा होता है, उतना ही महंगा होता है उसको संरक्षित रखना. रक्षा थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च ने कुछ वक्त पहले इस बात की चेतावनी दी थी कि सभी नौ देश अपने परमाणु हथियारों को बढ़ाने में जुटे हुए हैं. हथियारों को तैनात करने का जोखिम भी अधिक दिखाई देता है. 

यह भी पढ़ें: महज इतनी देर के लिए उड़ी थी दुनिया की पहली कमर्शियल फ्लाइट, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
Insect Without Head : बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget