एक्सप्लोरर

Obesity is Illegal: इस देश में मोटापा बढ़ाना गैरकानूनी, मोटे होने पर मिलती है सजा

अक्सर उम्र बढ़ने के साथ शरीर का वजन बढ़ता है. भारत जैसे देशों में तो मोटापा होना आम बात है. क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है, जहां पर मोटापा रोकने के लिए कानून है. मोटा होने पर सजा भी मिलती है.

दुनियाभर के सभी देशों में कानून अलग-अलग है. लेकिन कई देशों में कुछ अजीबो गरीब कानून भी होते हैं. आज हम आपको एक ऐसे कानून के बारे में बताने वाले हैं, जिसके तहत अगर किसी इंसान का वजन बढ़ता है, तो उसे सख्त सजा दी जाती है. आज हम आपको बताएंगे कि किस देश में मोटापा बढ़ना गैरकानूनी माना जाता है और इसके लिए क्या सजा मिलती है. 

मोटा होना जुर्म

शरीर में मोटापा बढ़ना एक आम होती है. लेकिन जापान में मोटा होना गैरकानूनी माना जाता है. इतना ही नहीं मोटा होने पर सजा भी मिलती है. आपने देखा होगा कि जापान के लोग मोटे नहीं होते हैं. इसके पीछे कानून का होना भी एक बड़ी वजह है. जापान के लोगों को मोटा होने की इजाजत नहीं है. जी हां आपको ये पढ़कर अजीब लगेगा कि मोटा होने पर व्यक्ति को सजा दी जाती है और इसे गैर-कानूनी माना जाता है.

जापानी चलते हैं पैदल 

जापान के लोग पैदल चलना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. वहीं जापानी लोग मोटापा कम करने के लिए अच्छी डाइट और पैदल चलना और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं. पब्लिक ट्रांसपोर्ट के कारण भी उनको दूर तक पैदल चलना पड़ता है, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता है. वहीं यहां के लोगों की डाइट में मछली, सब्जियां और चावल आदि चीजें शामिल होती हैं. 

मोटापा से जुड़ा कानून

जापान में मोटापा रोकने के लिए कानून भी है. इस कानून को Metabo Law कहा जाता है. जानकारी के मुताबिक इसे 2008 में जापान का स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय लेकर आया था. इस कानून के अंतर्गत हर साल 40 से 74 साल के बीच की उम्र के पुरुषों और महिलाओं की कमर का माप लिया जाता है. इसमें पुरुषों की कमर का साइज 33.5 इंच और पुरुषों के लिए ये 35.4 इंच तय है.
बता दें कि जापान में एक बड़ी आबादी बुजुर्गों की है. वहीं इन सभी लोगों के इलाज की जिम्मेदारी सरकार के पास होती है. इसलिए सरकार ने इसके लिए कानून लागू किया था. क्योंकि सरकार नहीं चाहती थी कि कोई भी मोटापे की वजह से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से जूझे. 

मोटा होने पर क्या सजा?

अब सवाल ये है कि मोटा होने पर जापान के नागरिकों को क्या सजा दी जाती है. बता दें कि जापान में मोटे होने पर आधिकारिक तौर पर सजा का प्रावधान नहीं है. लेकिन इसके अलावा कानून के मुताबिक मोटा होने पर नागरिकों को कई नियमों का पालन करना पड़ता है. जापान में अगर कोई मोटा होता है, तो उसे पतला होने की क्लास लेनी पड़ती है. वहीं इन क्लासेज का आयोजन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी करती है. 

ये भी पढ़ें: किसी को थप्पड़ मारने पर कितने साल की सजा, जानिए क्या कहता है कानून

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget