एक्सप्लोरर

INS Aridaman: INS अरिदमन में कौन-कौन से हथियार लैस हो सकते हैं, भारतीय सेना में आज हो रहा शामिल?

INS Aridaman: भारत की समुद्री सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए आईएनएस अरिदमन तैयार है. यह तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी न घातक मिसाइलों से लैस है और दुश्मनों से बचने में भी माहिर है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • आईएनएस अरिदमन नौसेना के बेड़े में शामिल, भारत की परमाणु क्षमता बढ़ी.
  • स्वदेशी तकनीक से निर्मित, 90% भारत में डिजाइन और तैयार हुई.
  • K-4 (3500 किमी) और सागरिका (750 किमी) मिसाइलों से है लैस.
  • आधुनिक टॉरपीडो और उन्नत सोनार/रडार सिस्टम से युक्त है पनडुब्बी.

INS Aridaman: भारतीय नौसेना समय समय पर अपने बेड़े में नई-नई तकनीकों से लैस पनडुब्बियां और युद्धक जहाज शामिल करती आई है, जो कि भारत और उसकी सुरक्षा के लिए किसी अभेद्य किले का काम करते हैं. इसी क्रम में अब समंदर की गहराई में अब भारत की गूंज और भी खौफनाक होने वाली है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भारतीय नौसेना के बेड़े में आईएनएस अरिदमन को शामिल कर रहे हैं. यह सिर्फ एक पनडुब्बी नहीं, बल्कि पानी के नीचे छिपा वो साइलेंट किलर है जो भारत की नो-फर्स्ट-यूज नीति को सुरक्षा कवच प्रदान करता है. स्वदेशी तकनीक और परमाणु शक्ति से लैस यह योद्धा हिंद महासागर में भारत की बादशाहत को नई मजबूती देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

समंदर में भारत की नई परमाणु ताकत

भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और विशाल कदम बढ़ाया है. आईएनएस अरिदमन के नौसेना में शामिल होने से भारत की सामरिक ताकत कई गुना बढ़ गई है. यह अरिहंत श्रेणी की तीसरी परमाणु पनडुब्बी (SSBN) है, जिसे भारत के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसेल (ATV) प्रोजेक्ट के तहत बेहद गोपनीयता और बारीकी से तैयार किया गया है. यह पनडुब्बी भारत को समुद्र से परमाणु हमला करने की वो ताकत देती है, जिससे दुश्मन देश टकराने से पहले सौ बार सोचेंगे.

स्वदेशी तकनीक का बेजोड़ नमूना

आईएनएस अरिदमन की सबसे बड़ी खासियत इसका स्वदेशी होना है. इस पनडुब्बी का 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा भारत में ही डिजाइन और तैयार किया गया है. विशाखापट्टनम के शिप बिल्डिंग सेंटर में निर्मित इस पनडुब्बी का परमाणु रिएक्टर भी भारतीय इंजीनियरों की कुशलता का प्रमाण है. स्वदेशी तकनीक से लैस होने के कारण इसके मेंटेनेंस और भविष्य के अपग्रेड्स के लिए भारत को किसी दूसरे देश पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जो कि युद्ध की स्थिति में एक बड़ा प्लस पॉइंट है.

यह भी पढ़ें: केरोसीन ऑयल को क्यों कहते हैं मिट्टी का तेल, क्या यह सच में मिट्टी से तैयार होता है?

किन हथियारों से लैस होगी यह पनडुब्बी?

हथियारों की बात करें तो आईएनएस अरिदमन के तरकश में सबसे घातक तीर K-4 बैलिस्टिक मिसाइलें हैं. ये मिसाइलें करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तक सटीक निशाना लगाने में सक्षम हैं. इसका मतलब यह है कि यह पनडुब्बी समुद्र के भीतर कहीं भी छिपकर दुश्मन के शहरों या सैन्य ठिकानों को पलक झपकते ही तबाह कर सकती है. यह मिसाइल तकनीक भारत को उन चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा करती है जिनके पास समुद्र से लंबी दूरी तक परमाणु हमला करने की क्षमता है. 

सागरिका मिसाइलों से लैस खतरनाक कॉम्बिनेशन

K-4 के अलावा यह पनडुब्बी K-15 सागरिका मिसाइलों से भी लैस है. सागरिका मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 750 किलोमीटर है, जो कम दूरी के लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए सटीक मानी जाती है. आईएनएस अरिदमन इन दोनों तरह की मिसाइलों का एक ऐसा मिश्रण लेकर चलती है, जिससे यह कम दूरी और लंबी दूरी, दोनों ही तरह के मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकती है. यह विविधता इसे समंदर का सबसे बहुमुखी योद्धा बनाती है.

बड़ी मिसाइल क्षमता और अधिक लॉन्च ट्यूब

पिछले मॉडल आईएनएस अरिहंत और आईएनएस अरिघात की तुलना में अरिदमन को कहीं अधिक शक्तिशाली बनाया गया है. इसमें 8 मिसाइल लॉन्च ट्यूब (वर्टिकल लॉन्च सिस्टम - VLS) दिए गए हैं. इन ट्यूब्स की संख्या बढ़ने का सीधा मतलब है कि यह पनडुब्बी पहले के मुकाबले ज्यादा मिसाइलें अपने साथ ले जा सकती है. ज्यादा मिसाइलें होने से पनडुब्बी की प्रहार क्षमता बढ़ जाती है, जिससे यह लंबे समय तक मिशन पर तैनात रहकर दुश्मन पर दबाव बनाए रख सकती है.

टॉरपीडो और डिफेंस सिस्टम की मजबूती

सिर्फ मिसाइलें ही नहीं, बल्कि रक्षा और करीबी मुकाबले के लिए भी अरिदमन पूरी तरह तैयार है. इसमें आधुनिक टॉरपीडो ट्यूब्स लगाए गए हैं, जो दुश्मन की पनडुब्बियों और समुद्री जहाजों को पानी के भीतर ही खत्म करने की क्षमता रखते हैं. इसके साथ ही, इसमें एडवांस सोनार और रडार सिस्टम भी फिट किए गए हैं, जो इसे गहरे पानी में भी दुश्मन की हलचल को पहचानने और खुद को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं.

परमाणु त्रिकोण को मिली असली मजबूती

किसी भी देश के लिए परमाणु त्रिकोण यानि Nuclear Triad का होना जरूरी है, यानी जमीन, हवा और पानी तीनों जगहों से परमाणु हमला करने की क्षमता. भारत के पास जमीन और हवा से हमले की क्षमता पहले से थी, लेकिन आईएनएस अरिदमन जैसी परमाणु पनडुब्बियों के बेड़े में आने से समुद्र वाला हिस्सा और भी मजबूत हो गया है. चूंकि परमाणु पनडुब्बियां हफ्तों तक पानी के नीचे रह सकती हैं, इसलिए इन्हें ढूंढना लगभग असंभव होता है, जो भारत को एक सेकंड स्ट्राइक की गारंटी देता है.

यह भी पढ़ें: समुद्री सीमा का 'बॉस' कौन, जानें कैसे तय होते हैं नॉटिकल मील और आर्थिक अधिकार क्षेत्र?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
Psychological Pricing: 59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
Musk Deer: क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?
क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget