एक्सप्लोरर

दुनिया की 6 ऐसी जगहें जहां नहीं उड़ सकता कोई प्लेन, इस खिलाड़ी का घर भी लिस्ट में शामिल

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जिनके ऊपर से कोई भी प्लेन नहीं उड़ता. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 6 जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है.

प्लेन में बैठना कई लोगों का सपना होता है. भारत में आज भी एक बड़ी आबादी प्लेन में बैठने के सुख से वंचित है. हालांकि, अपनी छत से आपने आसमान में प्लेन को उड़ते कई बार देखा होगा. कई बार तो ऐसा होता है कि प्लेन ठीक आपकी छत के ऊपर से उड़ रहा होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जिनके ऊपर से आप प्लेन नहीं उड़ा सकते. चलिए आपको आज ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं.

डिज्नी पार्क

कैलिफोर्निया के डिज्नीलैंड और फ्लोरिडा के वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड के 3000 फीट के ऊपर से कोई भी विमान आप नहीं उड़ा सकते हैं. अमेरिका की सरकार ने इसे नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है. दरअसल, 9/11 के आतंकी हमले के बाद से अमेरिका की सरकार ऐसी हर जगह की सख्त निगरानी करती है जहां पब्लिक गैदरिंग ज्यादा होती है. डिज्नीलैंड और वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड के ऊपर से प्लेन उड़ाने पर बैन सरकार ने 2003 में लगाया था.

तिब्बत

तिब्बत को दुनिया की सबसे ऊंची जगहों में गिना जाता है. यहां की औसत ऊंचाई लगभग 16000 फीट है. इसके ऊपर से भी आप प्लेन नहीं उड़ा सकते. हालांकि, कुछ कमर्शियल फ्लाईटों को इजाजत है कि वह काफी ऊंचाई से यहां उड़ान भर सकती हैं. इस जगह को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने के पीछे जो वजह है वो है यहां मौजूद ऊंची-ऊंची पहाड़ियां.

मेसी का घर

लियोनेल मेस्सी दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनके घर के ऊपर से प्लेन उड़ाना सख्त मना है. यानी मेस्सी का घर नो फ्लाइंग जोन में है. दरअसल, मेस्सी जिस बार्सिलोना इलाके में रहते हैं वो पर्यावरण के लिहाज से काफी खास है. इसके अलावा मेस्सी की सिक्योरिटी और उनकी लोकप्रियता की वजह से भी वहां की सरकार ने ये फैसला किया है.

मक्का

इस्लाम को मानने वालों के लिए मक्का एक पवित्र स्थल है. यहां हर साल भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं. इस जगह के इतना खास होने की वजह से ही सऊदी अरब सरकार ने मक्का को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया हुआ है. यानी आप इस जगह के ऊपर से प्लेन नहीं उड़ा सकते.

ताजमहल

ताजमहल का भी नाम उन सात जगहों की लिस्ट में शामिल है जिनके ऊपर से आप प्लेन नहीं उड़ा सकते. दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को 1983 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था. हालांकि, इस एरिया को नो फ्लाइंग जोन साल 2006 में घोषित किया गया था.

माचू पिचू

यह दुनिया कुछ खास जगहों में से एक है. इस जगह पर ऐसे-ऐसे जीव और पौधे पाए जाते हैं जो धरती पर और कहीं नहीं पाए जाते. कहा जाता है कि इस जगह के इकोसिस्टम को बचाने के लिए इसके ऊपर से प्लेन उड़ाने पर पाबंदी है. यानी ये जगह भी नो फ्लाइंग जोन में शामिल है.

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड का सबसे अमीर ट्रांसजेंडर, पहले US आर्मी में था लेफ्टिनेंट, फिर ऐसे बन गया 3 लाख करोड़ का मालिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget