एक्सप्लोरर

ऊपर चलेगी ट्रेन, नीचे से गुजर जाएगा जहाज... जानें रामेश्वरम वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज में क्या है खास

इस वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज की खासियत, इसका लिफ्टिंग सिस्टम है, जो पुल के डेक को ऊंचा या नीचे करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस सिस्टम को चलाने के लिए आमतौर पर हाइड्रोलिक सिलेंडर का इस्तेमाल होता है.

तमिलनाडु को रामेश्वरम से जोड़ने के लिए बना भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज तैयार हो गया है. बीते दिनों इस ब्रिज पर ट्रेन का ट्रायल हुआ जो पूरी तरह से सक्सेसफुल रहा. ट्रायल के दौरान ट्रेन 121 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुल के ऊपर से गुजरी. आपको बता दें, लगभग 2.2 किमी लंबा बना ये पुल भारत का अपने आप में एक अनोखा पुल है.

इस पुल का लिफ्टिंग मेकेनिज़म कैसे काम करता है

इस वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज की खासियत, इसका लिफ्टिंग सिस्टम है, जो पुल के डेक को ऊंचा या नीचे करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस सिस्टम को चलाने के लिए आमतौर पर हाइड्रोलिक सिलेंडर, इलेक्ट्रिक मोटर या गियर सिस्टम का इस्तेमाल होता है. दरअसल, पुल के डेक को उठाने या नीचे लाने के लिए हाइड्रोलिक पंप और सिलेंडरों का उपयोग किया जाता है.

वहीं जब पुल को उठाने की जरूरत पड़ती है, तब हाइड्रोलिक पंप पानी या फिर तेल को सिलेंडर में भेजता है, जिसकी मदद से सिलेंडर फैलकर डेक को ऊपर की ओर खींचता है. जबकि, कुछ वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज़ में गियर सिस्टम और इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग होता है. आसान भाषा में कहें तो मोटर गियर को घुमाती है, जिससे डेक को ऊपर की ओर उठाने में मदद मिलती है.

किसने बनाया ये ब्रिज

इस ब्रिज को बनाने का काम किया है रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने. तमिलनाडु के रामेश्वरम में बने नए पंबन रेल पुल की खासियत की बात करें तो इस पुल में दो लोको और 11 लोडेड वैगनों के साथ लोड डिफ्लेक्शन की भी व्यवस्था है. यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है. आसान भाषा में कहें तो इस पुल के ऊपर से ट्रेन चलेगी, लेकिन जैसे ही कोई समुद्री जहाज इसके पास आएगा ये पुल ऑटोमैटिक तरीके से ऊपर उठ जाएगा और जहाज इसके नीचे से निकल जाएगा. इस पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसके नीचे से बड़े से बड़ा जहाज आसानी से गुजर जाए.

कब रखी गई थी इसकी नींव

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पंबन पुल की नींव नवंबर 2019 में रखी थी. वहीं आरवीएनएल द्वारा इस पुल का काम फरवरी 2020 में शुरू कर दिया गया था. पहले तय हुआ था कि इस पुल को बनाने का काम दिसंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा. लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई. यही वजह है कि यह वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज साल 2024 में जा कर पूरा हुआ.

ये भी पढ़ें: बर्लिन में गिरी थी दीवार और भारत में हुआ था इस बड़ी रियासत का विलय, इतिहास के लिए बेहद अहम है 9 नवंबर का दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget