एक्सप्लोरर

किस मुस्लिम देश के मुसलमान नहीं कर सकते दूसरी शादी? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश

इस्लामी कानून में एक से ज्यादा शादी की इजाजत है. कई मुस्लिम देशों में मुसलमान चार-चार पत्नियां रखते हैं, लेकिन कुछ मुस्लिम देश ऐसे भी हैं जहां महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए इस पर रोक है.

इस्लाम में कुछ शर्तों के साथ पुरुषों को चार शादी करने की इजाजत दी गई है. भारत समेत कई देशों में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने धार्मिक कानून का पालन करने की इजाजत है, लिहाजा वे एक से अधिक शादी करते हैं और ऐसा करना गैरकानूनी भी नहीं है. बहुविवाह पर रोक लगाने के लिए पूरे भारत में यूनिफॉर्म सिविल लॉ लागू करने की मांग लंबे समय से चल रही है. उत्तराखंड में UCC लागू भी कर दिया गया है, जिसके बाद किसी भी धर्म के मानने वाले व्यक्ति को एक पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने की अनुमति नहीं है. 

हालांकि, क्या आप ऐसे मुस्लिम देश के बारे में जानते हैं जहां मुसलमानों को एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत नहीं है, अगर कोई मुसलमान एक से ज्यादा शादी कर लेता है तो सजा तक दी जाती है. आज हम आपको ऐसे ही मुस्लिम देश के बारे में बताएंगे, जहां मुसलमानों को दूसरी शादी करने की अनुमति नहीं दी जाती है और यहां बहुविवाह गैरकानूनी है. 

इन मुस्लिम देशों में नहीं है बहुविवाह की अनुमति

कई मुस्लिम देशों में इस्लामी कानूनों को लागू किया गया है और इनके मुताबिक, मुसलमानों को एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत है. हालांकि, तुर्की में मुसलमानों की आबादी 90 फीसदी से ज्यादा होने के बावजूद यहां एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत नहीं है. दरअसल, तुर्की की नागरिक संहिता बहुविवाह को रोकती है और इसे अपराध माना जाता है. यहां एक से ज्यादा शादी करने पर 5 साल तक की कैद हो सकती है. ट्यूनीशिया में भी इसी तरह का कानून है. मुस्लिम आबादी बड़ी संख्या में होने के बावजूद इस देश में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए बहुविवाह पर रोक है. अफ्रीकन देश तजाकिस्तान में भी मुसलमानों को एक से ज्यादा पत्नियां रखने की इजाजत नहीं है. 

इस देश में भी नहीं है मुसलमानों को दूसरी शादी करने की अनुमति

रूस दुनिया का एक ऐसा देश है जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू है. इसके तहत किसी भी व्यक्ति को एक से ज्यादा शादी करने की अनुमति नहीं दी गई है. भले ही वह मुस्लिम ही क्यों न हो. यहां रहने वाले मुस्लिम कई बार इस्लामी कानूनों का हवाला देते हुए इस प्रतिबंध को हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन रूस की सरकार ने इसे ठुकरा दिया. सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का हवाला देते हुए इस मांग को खारिज कर दिया, जिसके तहत व्यक्ति को सिर्फ एक ही शादी करने की अनुमति दी गई है. 

क्या है रूस में शादी से जुड़ा कानून

रूस में कानून में फैमिली कोड के अनुच्छेद 14 के तहत अगर कोई पुरुष पहले से ही आधिकारिक तौर पर शादी कर चुका है और उसकी शादी सरकारी रजिस्टर में दर्ज है तो दूसरी शादी करना गैरकानूनी है. इस कानून में बहुविवाह पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. हालांकि, रूस में बिना शादी किसी के साथ रहने पर किसी तरह की रोक नहीं है. 2015 में रूप में एक सर्वे के मुताबिक, 90 फीसदी रूसी बहुविवाह का विरोध करते हैं. यहां महज 4 फीसदी लोग ही बहुविवाह के पक्ष में हैं. 

यह भी पढ़ें: दुनिया में हैं 195 देश, लेकिन भारत और चीन में ही क्यों रहती है 40 फीसदी से ज्यादा आबादी? सोचा है कभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saraswati Is Goddess Gayatri: जिनको माना मां सरस्वती वह निकलीं देवी गायत्री, धार में कैसे खुला 900 साल पुरानी मूर्ति का राज?
जिनको माना मां सरस्वती वह निकलीं देवी गायत्री, धार में कैसे खुला 900 साल पुरानी मूर्ति का राज?
Antilia Construction Cost In 2026: एंटीलिया जैसा घर बनाने में आज कितना आएगा खर्चा, देखें पूरा हिसाब-किताब?
एंटीलिया जैसा घर बनाने में आज कितना आएगा खर्चा, देखें पूरा हिसाब-किताब?
Iran Exports: तेल के अलावा क्या-क्या बेचकर कमाता है ईरान, जानें सबसे ज्यादा किसमें मिलता है प्रॉफिट?
तेल के अलावा क्या-क्या बेचकर कमाता है ईरान, जानें सबसे ज्यादा किसमें मिलता है प्रॉफिट?
Iran Missiles: ईरान की किन मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मचाई तबाही, जानें हर एक की ताकत?
ईरान की किन मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मचाई तबाही, जानें हर एक की ताकत?

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोलें- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोलें- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget