एक्सप्लोरर

दुनियाभर के इन शहरों में जाते हैं सबसे अधिक लोग घूमने, ये है वजह

दुनियाभर में घूमने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है. घूमने के शौकीन लोग हर जगह रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में के लोग सबसे अधिक किन शहरों में घूमना पसंद करते हैं.

दुनियाभर में घूमने वाले लोगों की कमी नहीं है. घूमने के शौकीन लोग देश से लेकर विदेशों तक अलग-अलग छुट्टियों में घूमने के लिए जाते हैं. इसमें से कुछ लोग परिवार के साथ घूमना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग दोस्तों के साथ घूमना पसंद करते हैं. वहीं बीते कुछ सालों में सोलो ट्रैवल करने वालों की संख्या भी बढ़ी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर के किन शहरों में सबसे अधिक लोग घूमने के लिए जाते हैं. 

इन शहरों में जाते हैं सबसे अधिक लोग

दुनियाभर में घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जहां सबसे अधिक लोग घूमने के लिए जाते हैं. 

इस्तांबुल तुर्की का सबसे बड़ा शहर और प्रमुख बंदरगाह है. यह कभी बीजान्टिन साम्राज्य और ओटोमन साम्राज्य दोनों की राजधानी था. इस्तांबुल का पुराना वॉल सिटी यूरोप और एशिया के बीच एक त्रिकोणीय प्रायद्वीप पर स्थित है. यहां की नीली मस्जिद अपने गुंबदों और छह पतली मीनारों के लिए मशहूर है. यह ओटोमन वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है. 

इसके बाद सबसे अधिक पर्यटक लंदन जाना पसंद करते हैं. लंदन का इतिहास 2,000 साल से भी ज्यादा पुराना है. यह ब्रिटेन का आर्थिक, परिवहन, और सांस्कृतिक केंद्र है. लंदन में कई प्रतिष्ठित स्थल हैं. जिसमें बकिंघम पैलेस, टॉवर ऑउ लंदन, और वेस्टमिंस्टर एब्बे शामिल है. वहीं लंदन में कई संग्रहालय और दीर्घाएं हैं, जैसे कि ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, और विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय हैं. 

 ये भी पढ़ें:पेट भर जाता है, लेकिन मन नहीं भरता- ऐसा क्यों होता है कभी सोचा है आपने?

अंताल्या तुर्की के भूमध्यसागरीय तट पर स्थित एक शहर है. ये शहर कई खास बातों के लिए जाना जाता है. यह फिरोजी पानी और सुनहरे रेत के अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है. इसे हजारों साल पुरानी संस्कृति और ऐतिहासिक खंडहरों के लिए जाना जाता है. अंताल्या को तुर्की की पर्यटन राजधानी भी माना जाता है.

पेरिस घूमने के लिए हर साल दुनियाभर के लोग जाते हैं. पेरिस शहर अपने ऑइकॉनिक एफिल टॉवर के अलावा कई वजहों से जाना जाता है. इतना ही नहीं पेरिस में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान हैं, जिसमें लूवर संग्रहालय, मुसे डी'ओर्से, और पोम्पिडु-केंद्र म्यूसिक नेशनल डी'आर्ट मॉर्डेन शामिल है. पेरिस को दुनिया की फैशन और ग्लैमर की राजधानी भी माना जाता है. ये शहर फ्रांस की राजधानी है. अभी हाल ही में ओलंपिक खेलों का आयोजन भी इसी शहर में हुआ था.

हांगकांग दुनिया के सबसे विकसित शहरों में से एक है. इस शहर में खासकर परंपरा और आधुनिकता का मेल देखने को मिलता है. हांगकांग में हांगकांग डिज्नीलैंड, ओशन पार्क, विक्टोरिया पीक और तियान टैन बुद्ध जैसे कई आकर्षण पर्यटक स्थल हैं. जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग आते हैं. 

ये भी पढ़ें:जिस केस में भगत सिंह को हुई थी फांसी, अब किस थाने में रखी है वह फाइल?

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक है. यहां दुनियाभर से लोग घूमने के लिए जाते हैं. बैंकॉक में ग्रैंड पैलेस, वाट फ़ो मंदिर और वाट अरुण, वाट फ़ो मंदिर में लेटे हुए बुद्ध की मूर्ति समेत कई टूरिस्ट प्लेस है. यहां भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में जाते हैं. बैंकॉक में मरीन पार्क और सफारी भी है, जहां प्रशिक्षित डॉल्फिन अपने करतब दिखाती हैं. दुनियाभर में बैंकॉक अपने नाइटलाइफ के लिए भी जाना जाता है. 

अमेरिका में न्यूयार्क सबसे बड़े और विकसित शहरों में एक है. यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग जाते हैं. इतना ही नहीं न्यूयॉर्क को वित्त और वाणिज्य, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन और मीडिया, शिक्षा और वैज्ञानिक उत्पादन, कला और फैशन का वैश्विक केंद्र कहा जाता है. 

कैनकुन एडवेंचरस जगहों में एक है. मेक्सिको के कैनकन शहर में हर साल बहुत बड़ी संख्या में टूरिस्ट जाते हैं. यहां दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवॉटर म्यूजियम है. इस मूसा म्यूजियम में आपको पानी के अंदर एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है. वहीं लगभग 500 आदमकद मूर्तियों वाला ये म्यूजियम कोरल रीफ्स के संरक्षण के मकसद से बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें:भगत सिंह की फांसी पर जिन्ना ने क्या कहा था? ऐसा था नेहरू का रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget