एक्सप्लोरर

भारत के किस राज्य से सबसे ज्यादा बच्चे होते हैं लापता? यहां देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट

बच्चों की तस्करी करके उनको ट्रेनिंग देकर भीख मंगवाई जाती है. होटल पर काम करते ऐसे तमाम बच्चे दिख जाएंगे, जिन्हें तस्करी करके यहां तक लाया गया है.

भारत में छोटे-छोटे बच्चों को अवैध तरीके से काम में लगाया जाता है, उन्हें कहीं से चोरी करके लाया जाता है फिर उनको खाने के बदले कई तरह के काम करवाए जाते हैं. बच्चों का गायब होना राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था और मानवाधिकार का भी मुद्दा है. उनको गायब करके उनकी तस्करी की जाती है और फिर उनसे बाल श्रम, बाल वेश्यावृत्ति और दूसरे के घरों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है. 

इसमें सबसे ज्यादा गरीब घरों के बच्चों को निशाना बनाया जाता है. उन्हें जानबूझकर घायल कर या विकलांग बनाकर भीख मंगवाना आम है. कई मामले ऐसे भी देखने को मिलते हैं, जिसमें माता-पिता के झगड़े या तलाक के मामलों में बच्चा घर से भाग जाता है और कम उम्र में ही कुछ करने का सपना उनको अपराध या गलत काम करने की दुनिया में ले आता है. चलिए, आपको बताते हैं कि भारत के किन राज्यों से सबसे ज्यादा बच्चे लापता होते हैं. 

मध्य प्रदेश

महिला एंव विकास कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि 1 जनवरी 2018 से लेकर 30 जून 2023 तक कुल 2,75,125 बच्चे गायब हुए थे. इसमें से 62,237 लड़के और 2,12,825 लड़कियां गायब हुईं थीं. इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर मध्य प्रदेश का नाम आता है. लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, 61,102 बच्चे मध्य प्रदेश से गायब हुए थे, इसमे से लड़कियों की संख्या 49,024  थी. 

पश्चिम बंगाल 

मध्य प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल का नाम आता है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार,पश्चिम बंगाल में  49,129 बच्चे लापता हुए, जिसमें से सिर्फ अकेले 41,808 लड़कियां लापता हुईं. पश्चिम बंगाल के अलग अलग हिस्सों से गायब होने वाले बच्चों को तस्करी के माध्यम से दूसरे राज्य भेज दिया जाता है और फिर इनसे अलग अलग तरह के काम करवाए जाते हैं.

कर्नाटक 

तीसरे नंबर पर दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक का नम्बर आता है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से पेश किए गए रिपोर्ट में बताया गया था कि 1 जनवरी 2018 से लेकर 30 जून 2023 कर्नाटक में 27,528 बच्चे लापता हुए थे, इसमें 18,893 लड़कियां शामिल थीं. 

गुजरात 

सबसे ज्यादा बच्चे लापता होने के मामले में गुजरात का नाम भी आता है. रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में 20,081 बच्चे गायब हुए थे, इसमें 16,432 लड़कियां गायब हुई थीं. 

दिल्ली

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली का नाम आता है. दिल्ली में 1 जनवरी 2018 से लेकर 30 जून 2023 तक 22,964 बच्चे लापता हुए थे. जिसमें से लड़कियों की संख्या 15,365 थी. इसके बाद ओडिशा का नाम आता है. 

इसे भी पढ़ें-बुराड़ी से लेकर पंचकुला तक, ये हैं देश के रोंगटे खड़े कर देने वाले सामूहिक खुदकुशी के मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satellite Computer: क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?
क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?
Space Effects On Brain: स्पेस में शरीर ही नहीं दिमाग पर भी पड़ता है असर, जानें क्या आता है बदलाव?
स्पेस में शरीर ही नहीं दिमाग पर भी पड़ता है असर, जानें क्या आता है बदलाव?
Iran US War: ईरान में अब कौन चला रहा सरकार, जो अमेरिका के सामने झुकने को नहीं तैयार? जान लें एक-एक नाम
ईरान में अब कौन चला रहा सरकार, जो अमेरिका के सामने झुकने को नहीं तैयार? जान लें एक-एक नाम
इस देश ने धरती पर ही बसा दी दूसरी दुनिया, स्पेस सूट पहनकर अंतरिक्ष यात्रियों की तरह घूम रहे लोग
इस देश ने धरती पर ही बसा दी दूसरी दुनिया, स्पेस सूट पहनकर अंतरिक्ष यात्रियों की तरह घूम रहे लोग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget