एक्सप्लोरर

क्या होता है काला जादू, जिस पर विदेशी भी करते हैं विश्वास! इन कामों के लिए किया जाता है इस्तेमाल

एक रिसर्च में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के अमेरिकी अर्थशास्त्री बोरिस ग्रेशमैन ने पाया कि काले जादू में जितना पहले विश्वास किया जाता था, आज उससे कहीं ज्यादा यह दुनिया में माना जा रहा है.

आज दुनिया आधुनिकता के शिखर पर है. विज्ञान में नित नए प्रयोग हो रहे हैं. लोगों में शिक्षा बढ़ रही है, जिसकी वजह से अब वह अंधविश्वास से दूर हो रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सब के बावजूद भी आज लाखों ऐसे लोग हैं, जो काले जादू पर विश्वास रखते हैं. यहां तक की कुछ बेहद पढ़े लिए लोग भी इस पर विश्वास करते हैं और समझते हैं की यह उनके जीवन पर प्रभाव डाल सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.

क्या होता है काला जादू

काला जादू एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकता है. भारत समेत पूरी दुनिया में कई ऐसे तांत्रिक हैं जो इस विद्या का प्रयोग करते हैं यानी इसकी प्रैक्टिस करते हैं. हालांकि, यह समाज में खुले तौर पर ये नहीं करते, बल्कि सबकी नजरों से छिपकर ये सब किया जाता है. भूत बाधा, वशिकरण और कई ऐसी चीजें इसी काले जादू के अंतर्गत आती हैं.

कितने लोग इसे मानते हैं

एक रिसर्च में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के अमेरिकी अर्थशास्त्री बोरिस ग्रेशमैन ने पाया कि काले जादू में जितना पहले विश्वास किया जाता था, आज उससे कहीं ज्यादा यह दुनिया में माना जा रहा है. इस रिसर्च के दौरान बोरिस ग्रेशमैन ने बेहद बड़े आंकड़े को जमा किया जो 95 देशों और इलाकों से इकट्ठा किया गया था. इसमें 1.4 लाख लोगों को शामिल किया गया था. इन सभी लोगों में से 40 फीसदी लोगों ने कहा कि वह काले जादू में विश्वास रखते हैं और उसे सच मानते हैं. यानी वह मानते हैं कि इससे उनके जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है.

सबसे ज्यादा इस देश के लोग करते हैं विश्वास

इस रिसर्च में देखा गया कि हर देश और वहां रहने वाले लोगों की राय इस मुद्दे पर अलग-अलग थी. कुछ देश ऐसे थे जहां के लोगों में से 10 फीसदी लोगों ने भी इस पर यकीन नहीं जताया. वहीं कुछ देश ऐसे थे जहां इस रिसर्च में शामिल 90 फीसदी लोगों ने कहा कि वह इस काले जादू और इसके प्रभाव को मानते हैं. जैसे इस रिसर्च में भाग लेने वाले स्विडिश नागरिकों से जब पूछा गया तो महज 9 फीसदी ने काले जादू के प्रभाव पर विश्वास जताया, जबकि ट्यूनीशिया के जो लोग इस रिसर्च में शामिल थे, उनमें से 90 फीसदी लोगों ने काले जादू के प्रभाव पर विश्वास दिखाया.

ये भी पढ़ें: सर्दी में ज्यादा पानी पीने से हो जाएगी आपकी मौत? जानिए क्या कहता है विज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Artificial Life: अब लैब में बनेगी जिंदगी... क्या है वैज्ञानिकों का आर्टिफिशियल लाइफ मिशन, जानें इसका फायदा
अब लैब में बनेगी जिंदगी... क्या है वैज्ञानिकों का आर्टिफिशियल लाइफ मिशन, जानें इसका फायदा
Bsnl Satellite Phone: क्या आम आदमी खरीद सकता है BSNL का सैटेलाइट फोन, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम?
क्या आम आदमी खरीद सकता है BSNL का सैटेलाइट फोन, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम?
Tihar Jail Food Menu: कैसी होती है तिहाड़ जेल के कैदियों की थाली, जानें किन चीजों की डिमांड कर सकते हैं अपराधी?
कैसी होती है तिहाड़ जेल के कैदियों की थाली, जानें किन चीजों की डिमांड कर सकते हैं अपराधी?
Japan Night Bathing Culture:क्यों रात में नहाना पसंद करते हैं जापान के लोग, क्या है इसके पीछे की साइंस
क्यों रात में नहाना पसंद करते हैं जापान के लोग, क्या है इसके पीछे की साइंस

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Embed widget