एक्सप्लोरर

एक ऐसा शख्स जो निगल गया था पूरा का पूरा हवाई जहाज, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है नाम

Interesting Fact: एक अनुमान के मुताबिक, 1959 से 1997 तक मिचेल लोटिटो ने करीब नौ टन धातु का सेवन कर लिया था. दो साल में वो पूरा का पूरा हवाई जहाज खा गए थे.

Michel Lotito: धरती पर कई इंसान अजीबोगरीब वजहों से जाने जाते हैं. अपने अनोखे कारनामों के चलते बहुत से लोगों का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. फ्रांस के रहने वाले मिचेल लोटिटो भी एक ऐसे ही शख्स थे. इन्हे अजीबोगरीब चीजें खाने के लिए जाना जाता था. ये इतने असामान्य व्यक्ति थे कि पूरा का पूरा हवाई जहाज ही खा गए थे. जी हां, सुनकर भले ही आपको यकीन न हो रहा हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है.

मिचेल लोटिटो का जन्म 15 जून 1950 को फ्रांस के ग्रेनोबल में हुआ था. ये 16 साल की उम्र से ही असामान्य चीजें खाने लगे थे. मेडिकल की भाषा मे उनकी इस बीमारी को पिका कहते हैं. इस बीमारी में लोग इंसानी खाने को नहीं पचा पाते, जबकि असामान्य चीजों को आसानी से पचा लेते हैं. शुरुआत में लोटिटो अपने नाखून से लेकर कांच के टुकड़े तक खा जाते थे और आसानी से उन्हें पचा भी लेते थे.

नॉर्मल खाना नहीं पचता था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केले, उबले हुए अंडे या ब्रेड जैसी सामान्य चीजें लोटिटो को पचती नहीं थी, लेकिन किसी धातु की चीज को वो आसानी से पचा लेते थे. बेशक दुनियाभर के लोगों को उनका ऐसा करना अजीबोगरीब लगा, लेकिन लोटिटो ने इसका सही इस्तेमाल किया. 1966 में उन्होंने इसका प्रदर्शन करना शुरू किया और लोग टिकट खरीद कर उन्हे यह सब करते हुए देखते थे.

ऐसे खाते थे धातु की चीजें

लोटिटो ने लोगों के सामने बैठकर पलंग से लेकर साइकिल, टेलीविजन सेट, कंप्यूटर और धातु की कई चीजें खाई. धातु से बनी चीजें खाने के लिए वो पहले उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते थे और फिर उन्हें बराबर मात्रा में पानी और मिनरल ऑयल (तेल) के साथ खाते थे. ऐसा वो इसलिए करते थे, क्योंकि इससे उनका गला चिकना हो जाता था और धातु की चीजें निगलने में आसानी होती थी. 

हवाई जहाज ही खा लिया

डॉक्टरों के अनुसार, लोटिटो के पेट की आंतों में एक मोटी संरक्षण परत बन गई थी, जो सामान्य इंसानों में नहीं होती है. लोटिटो का नाम उस वक्त पूरी दुनिया में फैल गया जब 1978 में उन्होंने सेसना 150 हवाई जहाज को महज दो साल में ही यानी 1980 तक पूरा का पूरा खा लिया. एक अनुमान के मुताबिक, 1959 से 1997 तक मिचेल लोटिटो ने करीब नौ टन धातु का सेवन कर लिया था. 25 जून 2007 को 57 साल की उम्र में प्राकृतिक कारणों से लोटिटो की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें - ऐसी 5 बातें जो हर अनमैरिड कपल को पता होनी चाहिए... बेवजह की परेशानी से बचने में आएंगी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI Abuse: सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने CJI को दी गाली, इस मामले में कितनी हो सकती थी सजा?
सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने CJI को दी गाली, इस मामले में कितनी हो सकती थी सजा?
क्या प्रधानमंत्री खुद कर सकते हैं ड्राइविंग, क्या उन्हें भी पड़ेगी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत?
क्या प्रधानमंत्री खुद कर सकते हैं ड्राइविंग, क्या उन्हें भी पड़ेगी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत?
होर्मुज फिर बंद हुआ तो कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए दुनिया की 'ऑयल लाइफलाइन' का पूरा गणित
होर्मुज फिर बंद हुआ तो कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए दुनिया की 'ऑयल लाइफलाइन' का पूरा गणित
Middle East War: बार-बार होर्मुज को बंद कर देता है ईरान, वहां कैसे काम करता है नाकेबंदी का सिस्टम?
बार-बार होर्मुज को बंद कर देता है ईरान, वहां कैसे काम करता है नाकेबंदी का सिस्टम?

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget