एक्सप्लोरर

स्टारबक्स के लोगो में जलपरी क्यों दिखती है? वजह जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Starbucks Logo: आप हैं काॅफी लवर तो आपने भी कभी पी होगी स्टारबक्स की काॅफी. लेकिन क्या आपने सोचा है कि स्टारबक्स के लोगो पर जलपरी किस वजह से बनाई गई है. वजह जानकर रह जाएंगे हरान.

Starbucks Logo: चाय और कॉफी के शौकीन आपको दुनिया के हर देश में मिल जाएंगे. भारत में भी इनकी संख्या बेहद ज्यादा है. यूं तो छोटे शहरों में आज भी लोग चाय को ज्यादा तवज्जो देते हैं. लेकिन मेट्रो सिटीज में और बड़े शहरों में लोग कॉफी पीना ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आपको भी कॉफी का शौक है. तो आपने भी अलग-अलग जगह जाकर कई तरह की काॅफी पी होगी. और आप स्टारबक्स जरूर गए होंगे.

क्योंकि कॉफी का नाम आते ही लोगों के मन में स्टारबक्स का ख्याल आता है. स्टारबक्स की कॉफी महंगी होती है. और वहां आपको कॉफी की बहुत सी वेराइटी मिल जाती है. जिस तरह हर कंपनी का एक लोगो होता है. स्टारबक्स का भी लोगो है और उसमें एक जलपरी सी नजर आती है. आखिर क्या वजह है स्टारबक्स के इस लोगो के पीछे. वजह जान लेंगे तो रह जाएंगे हैरान. 

क्यों है स्टारबक्स के लोगो में जलपरी?

स्टारबक्स के लोगो में जलपरी क्यों है. इसके पीछे एक पूरी कहानी है. चलिए आपको कहानी की शुरुआत में लेकर जाते हैं. साल 1971 में स्टारबक्स कंपनी की शुरुआत हुई. हालांकि तब इसका नाम स्टारबक्स नहीं बल्कि पिक्वोड (Pequod) था. यह एक जहाज के नाम पर आधारित था. इस नाम से काफी कंपनी को वह ख्याति नहीं मिली जिसकी उन्हें चाह थी. फिर बाद में इस कंपनी का नाम बदलकर स्टारबक किया गया. जो कि 'मॉबी डिक" नाम के एक फेमस नाविक उपन्यास के एक कैरेक्टर 'स्टारबक' से प्रेरित है. लेकिन कंपनी के मालिक ने इसमें एक एक्स्ट्रा एस(S) जोड़ दिया. और कंपनी बन गई स्टारबक्स. 

यह भी पढ़ें: महिलाओं के काम करने के लिए देश का कौन शहर है सबसे अच्छा, दिल्ली-पुणे नहीं ये शहर है पहली पसंद 

क्योंकि कंपनी ही नाविक उपन्यास के नाम पर बेस्ड थी. और उसकी शुरुआत भी बंदरगाह के करीब हुई थी. इसलिए इसके लोगों को लेकर कंपनी के मालिक ने जलपरी को चुना दरअसल ग्रीक माइथॉलजी में जलपरी (सायरन) समुद्र में यात्रा करने वाले नाविकों को अपनी ओर आकर्षित करती थीं. अपनी आवाज से उन्हें अपनी ओर खींचती थी. स्टारबक्स के मालिक ने कॉफी लवर्स को अपनी ओर खींचने के लिए जलपरी के लोगो को अपनाया. 

यह भी पढ़ें: किसी कास्ट को ओबीसी लिस्ट में कैसे जोड़ा जाता है, ऐसा करना कितना मुश्किल? 

कई बार हुए लोगो में बदलाव 

स्टारबक्स के लोगो में नजर आने वाली जलपरी शुरू से ही इस तरह की नहीं थी. इसमें समय के साथ काफी बदलाव देखने को मिले हैं. पहले यह जलपरी ब्राउन रंग की हुआ करती थी. उसके साथ में कंपनी और प्रोडक्ट के नाम भी लिखे हुए करते थे. फिर बाद में इसके रंग को ब्राउन से ग्रीन कर दिया गया और बालों को आगे की ओर कर दिया गया और प्रोडक्ट के नाम हटाकर सिर्फ स्टारबक्स कॉफी लिख दिया गया, इसके बाद फिर से लोगो को बदला गया और साल 2011 में इसमें आखिरी बदलाव हुआ इस में से स्टारबक्स के नाम को हटा लिया गया. बस जलपरी को रहने दिया गया. 

यह भी पढ़ें: पुलिस कस्टडी में किस राज्य में होती है सबसे ज्यादा लोगों की मौत? हैरान करने वाले आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget