एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव में एक विधायक कितने वोट डाल सकता, जानें राज्यसभा चुनाव की पूरी गणित

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. 3 राज्यों की 15 सीटों पर मतदान हो रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चुनाव में एक विधायक कितने वोट डाल सकता है ? जानें पूरा गणित...



राज्यसभा चुनावों के लिए आज यानी 27 फरवरी को मतदान जारी है. बता दें कि 3 राज्यों की 15 सीटों पर के लिए ये मतदान हो रहे हैं. जिसमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राज्यसभा चुनाव में एक विधायक कितने वोट डाल सकता है, आखिर राज्यसभा सांसद को कैसे चुना जाता है. जानिए राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित. 

राज्यसभा चुनाव

बता दें कि लोकसभा की तुलना में राज्यसभा की चुनाव प्रक्रिया अलग होती है. इस बार राज्यसभा की 56 सीटें खाली हुई हैं. इनमें उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र और बिहार की 6-6, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश की 5-5, गुजरात तथा कर्नाटक की 4-4, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और ओडिशा की 3-3 और उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीट शामिल है. हालांकि इन 56 में से 41 सीटों पर तो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, लेकिन 3 राज्यों की 15 सीटों पर आज चुनाव हो रहा है. 

आखिर कैसे पड़ता है वोट 

राज्यसभा के चुनाव में राज्य की विधानसभा के सदस्य यानी विधायक वोट डालते हैं. राज्यसभा चुनाव के लिए कोई सीक्रेट वोटिंग नहीं होती है. राज्यसभा का चुनाव ओपन बैलट सिस्टम से होता है. बता दें कि इसमें ईवीएम का भी प्रयोग नहीं होता है. इसमें विधायकों को एक कागज दिया जाता है, जिसमें हर उम्मीदवार के नाम के आगे एक से चार तक का नंबर लिखा होता है. वहीं विधायकों को वरीयता के आधार पर उसपर निशान लगाना होता है. वहीं प्रत्येक दल के एमएलए को अपना वोट बैलेट बॉक्स में डालने से पहले दल के अधिकृत एजेंट को दिखाना होता है. यदि एक एमएलए अपने दल के अधिकृत एजेंट के अलावा किसी और एजेंट को मतपत्र दिखाता है, तो वह वोट अमान्य हो जाता है. इसके अलावा यदि वह अपने दल के एजेंट को मतपत्र नहीं दिखाता है तो भी वोट रद्द हो जाता है.

राज्यसभा चुनाव में निर्वाचन की प्रक्रिया?

संविधान के अनुच्छेद 80 (4) के मुताबिक राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत एकल संक्रमणीय मत के आधार पर होता है. एकल संक्रमणीय मत प्रणाली में वोटर एक ही वोट देता है. हालांकि वह कई उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकता के आधार पर अपनी वरीयता तय करता है.

 

ये भी पढ़ें: कोई कांस्टेबल किस तरह बन सकता है डीएसपी, जानें क्या है पूरी प्रकिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर और दिल्ली के जंतर मंतर में क्या है फर्क, वहां क्यों नहीं होते इस तरह के धरने प्रदर्शन?
जयपुर और दिल्ली के जंतर मंतर में क्या है फर्क, वहां क्यों नहीं होते इस तरह के धरने प्रदर्शन?
Delhi Jantar Mantar protest: छात्रों पर पर 'पैलेट गन' का इस्तेमाल! जानें क्या है इसको लेकर नियम, कब और कहां हो सकता है इस्तेमाल?
छात्रों पर पर 'पैलेट गन' का इस्तेमाल! जानें क्या है इसको लेकर नियम, कब और कहां हो सकता है इस्तेमाल?
Uk New PM Andy Burnham: पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget