एक्सप्लोरर

5 दिन की छुट्टी को ऐसे बनाएं 20 दिन की लीव... एक दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन नहीं जाना होगा ऑफिस

Long Weekends In 2023: साल 2023 में कई बार ऐसे मौके आएंगे, जब आप एक ऑफ लेकर चार दिन तक लगातार मजे कर पाएंगे. तो जानते हैं वो मौका कब-कब आने वाला है...

साल 2023 का आगाज हो चुका है और 2023 को लेकर बनाए गए प्लान्स को पूरा करने में जुट गए हैं. अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से लोग कहीं ट्रेवलिंग आदि का भी प्लान कर रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए नौकरी के अलावा कोई प्लान पूरा करना होता है तो सबसे पहले छुट्टियों का हिसाब-किताब देखना होता है. छुट्टियों के हिसाब से कोई भी प्लानिंग की जा सकती है. लेकिन, अगर आप अभी प्लानिंग से चलेंगे तो आप इस साल में कई बार एक छुट्टी लेकर चार-पांच दिन मजे कर पाएंगे. दरअसल, साल में कई बार ऐसे मौके आएंगे, जब आप अगर एक छुट्टी लेंगे तो आपको एक साथ 4-5 दिन की छुट्टी मिल जाएगी. 

ऐसे में जानते हैं कि आखिर ये समय कब-कब आएगा और किस तरह से आप एक दिन की छुट्टी में कुछ दिन तक लगातार छुट्टी ले सकते हैं. तो जानते हैं उन वीक के बारे में, जिनमें आप ब्रिज हॉलीडे लेकर वीकेंड को लॉन्ग वीकेंड बना सकते हैं. 

कैसे एक छुट्टी से मिलेगी 4 दिन की छुट्टी?

दरअसल, शनिवार और रविवार को वीकेंड माना जाता है और बहुत से लोगों की शनिवार-रविवार को छुट्टी होती है. ऐसे में अगर कोई फेस्टिवल या फिर कोई पब्लिक हॉलीडे गुरुवार या मंगलवार को आता है तो आप शुक्रवार या सोमवार की एक दिन की छुट्टी लेकर चार दिन छुट्टी ले सकते हैं. ऐसे में आप अपनी एक छुट्टी अलग से लेने के बजाय इस तरह के वीकेंड पर लेंगे तो आपको चार दिन की एक साथ छुट्टी मिल जाएगी. इससे आप कहीं ना कहीं घूमने जा सकते हैं या फिर एक साथ लंबी छुट्टी में अपने काम निपटा सकते हैं. 

कब-कब आएगा ऐसा मौका?

अगर 2023 की बात करें तो कई बार ऐसे मौके आएंगे. जैसे जनवरी में गुरुवार को 26 जनवरी है, जिस दिन छुट्टी रहेगी. अगर आप शुक्रवार की छुट्टी ले लेते हैं तो आपको शनिवार और रविवार की छुट्टी मिल जाएगी, इससे ये वीक आप चार दिन रेस्ट कर सकते हैं. 

इसके बाद अप्रैल में 7 तारीख को गुड फ्राइडे है. अगर आपके ऑफिस में गुड फ्राइडे का ऑफ रहता है तो आपके लिए यह लॉन्ग वीकेंड हो सकता है. इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को वीकेंड है, ऐसे में आपको तीन दिन साथ छुट्टी मिल जाएगी. साथ ही अगर आप गुरुवार या सोमवार को छुट्टी ले लें तो चार दिन की छुट्टी हो सकती है.

इशके बाद जून महीने के आखिरी में 29 जून को ईद है और उस दिन गुरुवार है. इसके बाद शुक्रवार यानी 30 जून को आप छुट्टी ले लें और 1 और 2 जुलाई को वीकेंड को एड कर लें तो आपको एक साथ चार दिन की छुट्टी मिल जाएगी. 

वहीं, अगस्त में भी 12 और 13 अगस्त को वीकेंड है और उसके बाद मंगलवार को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है. इस स्थिति में आप 14 अगस्त सोमवार की छुट्टी लेकर चार दिन की छुट्टी ले सकते हैं. ऐसे ही सितंबर में जन्माष्टमी के दौरान भी एक छुट्टी से चार दिन मौका मिल सकता है. लेकिन, कई जगहों पर जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होती है. 

अक्टूबर में 30 सितंबर और एक अक्टूबर को वीकेंड है. इसके बाद सोमवार को गांधी जयंती है. ऐसे में आपको तीन दिन एक साथ छुट्टी मिलेगी और अगर आप एक और छुट्टी ले लें तो चार दिन छुट्टी मिल जाएगी. फिर अक्टूबर में दशहरे के समय अगर आप 23 अक्टूबर सोमवार को एक छुट्टी ले लें तो आपको चार दिन की छुट्टी मिल जाएगी. दिसंबर में भी क्रिसमस सोमवार को है. ऐसे में आप शुक्रवार या मंगलवार की एक एक्स्ट्रा छुट्टी लेकर लंबे समय तक मजे तक सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- चार्ट बनने के बाद भी मिलती है कंफर्म टिकट! रेलवे की इस सुविधा के बारे में जानते हैं आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget