एक्सप्लोरर

Long Weekend: 2023 में कई बार आएंगे ऐसे मौके, जब एक साथ मिलेंगी 4-5 छुट्टियां! ये रही पूरी लिस्ट

Long Weekend List of 2023: वैसे तो अगले साल कई पब्लिक हॉलीडे वीकेंड पर आने वाले हैं, जिससे आपकी कई छुट्टियां मारी जाएंगी. लेकिन, कुछ लॉन्ग वीकेंड भी आएंगे, जिन्हें लेकर आप अभी से प्लान बना सकते हैं.

जनवरी आने के साथ ही साल 2023 की शुरुआत होने वाली है. 2023 छुट्टियों के लिहाज से ज्यादा खुश करने वाला नहीं है. दरअसल, इस साल आपकी कई छुट्टियां मारी जाएंगी, क्योंकि पब्लिक हॉलीडे वीकेंड पर आने वाले हैं.  इसके अलावा लॉन्ग वीकेंड भी आएंगे, मगर इस साल के मुकाबले थोड़े कम होंगे. तो आज हम आपको बता रहे हैं कि अगले साल कितने लॉन्ग वीकेंड आने वाले हैं, जब आपको एक साथ दो से ज्यादा छुट्टियां मिल पाएंगी. ऐसे में आप लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट देखकर पहले ही अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है...

कई छुट्टियां मारी जाएंगी

आपको लॉन्ग वीकेंड के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि इस साल कई बार ऐसे मौके आएंगे, जब आपकी छुट्टियां मारी जाएंगी. इसका मतलब है कि कोई फेस्टिवल या पब्लिक हॉलीडे वीकेंड पर रहेगा, जिसका मतलब है कि आपको फिर एक ही छुट्टी मिल पाएगी और आपके वीकेंड का एक ऑफ कम हो जाएगा. ये स्थिति न्यू ईयर, शिवरात्रि, ईद, दिवाली, छठ पूजा पर आएगी और जो ये छुट्टियां आपको एक्सट्रा मिलती थीं, वो अब नहीं मिलेगी.

कब-कब है लॉन्ग वीकेंड?

लॉन्ग वीकेंड का मतलब है कि जब कोई पब्लिक हॉलीडे शुक्रवार या सोमवार को होता है तो उसे लॉन्ग वीकेंड कहा जाता है. इससे अलावा कई मौके ऐसे आते हैं, जब गुरुवार या मंगलवार को कोई हॉलीडे रहता है तो आप एक दिन की छुट्टी लेकर भी उस स्थिति में चार दिन एक साथ छुट्टी कर सकते हैं. अक्सर लोग लॉन्ग वीकेंड का इंतजार कर रहते हैं और उस दौरान वो घूमने का प्लान कर लेते हैं या फिर अपने कई निपटा लेते हैं. तो जानते हैं इस साल कितने लॉन्ग वीकेंड आने वाले हैं... 

जनवरी में मिलेगा एक बार मौका

जनवरी में वैसे तो एक भी लॉन्ग वीकेंड नहीं है, लेकिन 26 जनवरी के आसपास आप लॉन्ग वीकेंड का मजा ले सकते हैं. गुरुवार को 26 जनवरी है, जिस दिन छुट्टी रहेगी. अगर आप शुक्रवार की छुट्टी ले लेते हैं तो आपको शनिवार और रविवार की छुट्टी मिल जाएगी, इससे ये वीक आप चार दिन रेस्ट कर सकते हैं. 

फिर अप्रैल में मिलेगा मौका

अप्रैल में 7 तारीख को गुड फ्राइडे है. अगर आपके ऑफिस में गुड फ्राइडे का ऑफ रहता है तो आपके लिए यह लॉन्ग वीकेंड हो सकता है. इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को वीकेंड है, ऐसे में आपको तीन दिन साथ छुट्टी मिल जाएगी. 

जून-जुलाई में एक और मौका

जून महीने के आखिरी में 29 जून को ईद है और उस दिन गुरुवार है. इसके बाद शुक्रवार यानी 30 जून को आप छुट्टी ले लें और 1 और 2 जुलाई को वीकेंड को एड कर लें तो आपको एक साथ चार दिन की छुट्टी मिल जाएगी. 

अगस्त, सितंबर में एक छुट्टी से बन जाएगा काम

अगस्त में भी एक छुट्टी लेने के बाद आपको चार दिन की एक साथ छुट्टी मिल जाएगी. अगस्त में 12 और 13 अगस्त को वीकेंड है और उसके बाद मंगलवार को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है. इस स्थिति में 14 अगस्त सोमवार की आप छुट्टी ले लें तो आपको चार दिन की छुट्टी मिल सकती है. फिर सितंबर में जन्माष्टमी के दौरान भी एक छुट्टी लेकर काम बन सकता है. 

अक्टूबर में मिलेगा मौका

अक्टूबर के शुरुआत में आपको लॉन्ग वीकेंड मिलेगा. दरअसल, 30 सितंबर और एक अक्टूबर को वीकेंड है. इसके बाद सोमवार को गांधी जयंती है. ऐसे में आपको तीन दिन ए साथ छुट्टी मिलने वाली है. इसके बाद दशहरे के समय अगर आप 23 अक्टूबर सोमवार को एक छुट्टी ले लें तो आपको चार दिन की छुट्टी मिल जाएगी. बता दें कि 24 अक्टूबर यानी मंगलवार को दशहरा है और सोमवार की छुट्टी लेने से 21 और 22 का वीकेंड चार दिन की छुट्टी में बदल जाएगा. 

नवंबर में आएंगे मौके

नवंबर में इस बार दिवाली रविवार को होने की वजह से आप ज्यादा लंबे समय तक छुट्टी नहीं ले पाएंगे. लेकिन दिवाली के बाद 27 नवंबर यानी सोमवार को गुरु नानक जयंती है. इस स्थिति में 25 और 26 के वीकेंड के साथ आप तीन दिन के लॉन्ग वीकेंड का मजा ले सकते हैं. 

दिसंबर में एक और लंबा वीकेंड 
इस साल भले ही रविवार को क्रिसमस होने की वजह से एक छुट्टी मारी गई, लेकिन अगले साल क्रिसमस सोमवार को है. इससे आप 23 और 24 के वीकेंड को मिलाकर 25 की छुट्टी के साथ लॉन्ग वीकेंड का मजा ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- लाजपत, सरोजिनी ही नहीं... दिल्ली के इन बाजारों में मिलते हैं काफी सस्ते कपड़े, यहां की रेट कर देगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यह है पाकिस्तान का हिंदू आबादी वाला सबसे बड़ा शहर, जानें यहां रहते हैं कितने हिंदू?
यह है पाकिस्तान का हिंदू आबादी वाला सबसे बड़ा शहर, जानें यहां रहते हैं कितने हिंदू?
क्या है बलूचिस्तान की नई मुद्रा 'बलोची फालूस', वहां कितने हो जाएंगे भारत के एक हजार रुपये?
क्या है बलूचिस्तान की नई मुद्रा 'बलोची फालूस', वहां कितने हो जाएंगे भारत के एक हजार रुपये?
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget