एक्सप्लोरर

लाजपत, सरोजिनी ही नहीं... दिल्ली के इन बाजारों में मिलते हैं काफी सस्ते कपड़े, यहां की रेट कर देगी हैरान

Delhi Cheapest Market: अगर आप दिल्ली में सस्ते दामों पर अच्छे कपड़े और जैकेट्स की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो घर से शॉपिंग करने के लिए निकलने से पहले इन मार्केट्स के नाम जरूर जान लें.

Clothe Market Delhi: सस्ते दामों में अच्छी चीजें खरीदना किसको अच्छा नहीं लगता है. महिला हो या पुरुष, लड़का हो या लड़की सभी अच्छे कपड़े पहनना चाहते हैं. सभी चाहते हैं कि उन्हें कहीं से ऐसा बाजार मिल जाए जिसमें किफायती दामों पर सीजनल कपड़े मिल जाएं. सर्दी का मौसम चल रहा है ऐसे में आपको भी जैकेट या बाकी कपड़े खरीदने की जरूरत होगी. अगर आप दिल्ली या इसके आसपास के इलाके में रहने वाले हैं या फिर दिल्ली में कपड़ों की शॉपिंग करने आए हैं तो आज हम आपको ऐसी मार्केट्स के बारे में बताएंगे जहां से आप अपने या अपने किसी प्रिय के लिए सस्ते दाम पर अच्छे कपड़े और जैकेट्स खरीद सकते हैं. इन बाजरों से आप आधे से भी कम दामों पर कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं...

जाफराबाद मार्केट
अगर आप सस्ते में अच्छी जैकेट की तलाश में हैं तो दिल्ली के जाफराबाद मार्केट में आपको होलसेल रेट पर जैकेट्स मिल जाएंगी. दिल्ली से लेकर नोएडा तक के लिए यहां से जैकेट्स की सप्लाई होती है.

कमलानगर मार्केट 
कमलानगर मार्केट दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के बेहद नजदीक है. हर सीजन में कपड़ों की खरीदारी के लिए यहां कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते हैं. कमलानगर मार्केट नॉर्थ दिल्ली के लोगों की पसंदीदा मार्केट है. यहां पर 1000, 1500 से लेकर 8000 तक की ब्रांडेड जैकेट और फैशनेबल कपड़े मिल जाते हैं. यहां पर 500 रुपये से सस्ते स्वेटर और जैकेट्स की शुरुआत होती है. 

लक्ष्‍मी नगर मार्केट 
ईस्ट दिल्ली में स्थित लक्ष्मीनगर मार्केट दिल्‍ली-एनसीआर की सबसे चर्चित मार्केट है. यहां पर दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ-साथ मेरठ और बुलंदशहर तक से भी लोग खरीदारी करने आते हैं. यहां पर अलग-अलग स्‍टाइल और डिजाइन के कोट कम दाम में मिल जाते हैं. इसके अलावा जैकेट, स्‍वेटर से लेकर सर्दियों के बाकी कपड़ों की कीमत की 200 रुपये से शुरुआत हो जाती है. 

दिल्ली का सबसे फ़ेवरेट मार्केट करोलबाग मार्केट
दिल्ली के करोलबाग मार्केट में आपको ट्रेडिशनल ड्रेस से लेकर एथनिक और वेस्टर्न कपड़ों में काफी वैरायटी मिल जाएगी. यह दिल्ली के सबसे पुरानी मार्केट्स में से एक है. कपड़ों से लेकर ज्वैलरी, सैंडल और मेकअप के आइटम्स आपको यहां बेहद अच्छे दाम में मिल जाएंगे.

दिल्ली का होलसेल मार्केट है गांधी नगर मार्केट
गांधीनगर मार्केट को दिल्ली का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट माना जाता है. यहां आपको जींस, स्वेटर, जैकेट और कपड़ों से संबंधित सामान कम दाम में मिल जाएगा. दिल्ली से लेकर यूपी तक के दुकानदार इस बाजार से थोक में कपड़े खरीदने आते हैं और उन्हें खुदरा कीमतों पर बेचते हैं.

यह भी पढ़ें -

Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीजें, पहुंच जाएंगे जेल, देना पड़ेगा जुर्माना भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget