एक्सप्लोरर

छिपकली की पूंछ की तरह इंसान का ये अंग भी दोबारा बन सकता है

हम जिस अंग की बात कर रहे हैं वो लीवर है. लीवर शरीर के भीतर मौजूद एक ऐसा अंग है जो अगर कट जाए तो वो अपने आप को फिर से बना लेता है. दरअसल, इस अंग की कोशिकाओं में रीजनरेशन के गुण होते हैं.

इस दुनिया में कई जीव हैं जो अपने शरीर के अंगों को त्याग कर उन्हें फिर से उगा या बना लेते हैं. इनमें छिपकली सबसे सरल उदाहरण है. छिपकली की पूंछ अगर कभी कट जाए तो वो कुछ दिनों में उसे वापिस उगा लेती है. इसी तरह सांप अपनी स्किन के साथ करता है और केकड़े अपनी खोल के साथ. यानी की धरती पर रहने वाले जीवों में ये गुण मौजूद है. हालांकि, इंसानों के साथ अभी तक ऐसा संभव नहीं हो पाया था. कई रिसर्च दशकों से चल रहे हैं कि कैसे इंसान अपने कटे हुए अंगों को फिर से उगा सकते हैं. हालांकि, इससे इतर हमारे शरीर के भीतर मौजूद एक अंग में ये खूबी होती है कि वह अपने आप को फिर से पूरी तरह से बना सकता है. चलिए आपको उस अंग के बारे में बताते हैं.

कौन सा है वो अंग

हम जिस अंग की बात कर रहे हैं वो लीवर है. लीवर शरीर के भीतर मौजूद एक ऐसा अंग है जो अगर कट जाए तो वो अपने आप को फिर से बना लेता है. दरअसल, इस अंग की कोशिकाओं में रीजनरेशन के गुण होते हैं. इसे ऐसे समझिए कि लीवर की पुनर्निर्माण में लीवर की बची हुई हीपेटोसाइट्स कोशिकाएं काम करती हैं. ये कोशिकाएं विभाजित होकर बहुगुणित हो जाती हैं, जिससे खराब हो चुका ऊतक फिर से बन कर तैयार हो जाता है. इसी के कारण लीवर फिर से अपना पूरा स्वरूप हासिल कर लेता है. वहीं लीवर के काम की बात करें तो लीवर शरीर में मौजूद जहरीले तत्वों और गैसों को छानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसके साथ ही ये शरीर के लिए पोषक तत्वों को भी इकट्ठा करता है.

फिर लीवर ट्रांसप्लांट क्यों होता है

अब सवाल उठता है कि अगर लीवर खुद को फिर से बना लेता है तो फिर जिनका लीवर खराब हो जाता है, उन्हें इसे ट्रांसप्लांट क्यों कराना पड़ता है. इस सवाल पर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लीवर ट्रांसप्लांट की वजहें दूसरी होती हैं. उनका कहना है कि जब किसी मरीज का लीवर तो पूरा होता है लेकिन उस लीवर का कोई खास हिस्सा काम नहीं करता तब ऐसा करना पड़ता है. इसी तरह से कुछ लीवर की बीमारियां ऐसी होती हैं जो अगर आपको हो जाएं तो लीवर अपने आपको फिर से नहीं बना पाता. ऐसा सिरोसिस जैसी बीमारी में होता है. इस बीमारी के होने पर लीवर अपना पुनर्निर्माण नहीं कर पाता.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया कौनसा है? जिस पर भारत में फिल्म भी बन रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget