एक्सप्लोरर

किस जगह होता है सबसे ज्यादा बिजली गिरने का खतरा?

हर साल दुनियाभर में बिजली गिरने की 2 लाख 40 हजार घटनाएं दर्ज होती हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं कि किन इलाकों में बिजली गिरने की सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं.

Lightning: बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं. भारत में हर साल बड़े पैमाने पर आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान जाती है. भारत के उत्तरी इलाके इसके हाटस्पाट माने जाते हैं. वहीं दुनियाभर की बात करें तो कई ऐसे इलाके हैं जहां हर साल आकाशीय बिजली गिरने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. चलिए आज हम उन इलाकों के बारे में जानते हैं.

इन इलाकों में सबसे ज्यादा कहर ढाती है आकाशीय बिजली

आकाशीय बिजली संबंधी एक्टिविटी पृथ्वी पर उन इलाकों में ज्यादा होती है जो इक्वेटर के आसपास स्थित होते हैं.

ऐसे में दुनियाभर में बिजली गिरने की सबसे ज्यादा घटनाएं दक्षिण अमेरिका के वेनेज़ुएला में स्थित लेक मैराकाइबो में होती हैं. इस हॉटस्पाट पर बिजली चमकने की दर का घनत्व 232.52 रहता है. इस दर के घनत्व का साफ मतलब ये है कि इस इलाके में हर साल हर वर्ग किलोमीटर के दायरे में 232.52 बार बिजली गड़गड़ाती है. इसके अलावा भी दुनिया की कई ऐसी जगहे हैं जहां बिजली कड़कड़ाने की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं.

दुनिया में इन इलाकों में बना रहता है बिजली गिरने का डर

इसके अलावा भी दुनिया के ऐसे कई इलाके हैं जहां बिजली गिरने का डर बना रहता है. मध्य अफ्रीका के क्षेत्र कांगो में भी बिजली एक्टिविटी की फ्रिक्वेंसी सबसे ज्यादा है. कांगो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक में कई इलाके ऐसी घटनाओं के लिए संवेदनशील हैं. इसके अलावा दक्षिण अमेरिका, हिमालयी क्षेत्र, सेंट्रल फ्लोरिडा, अर्जेंटीना और कोलंबिया, इंडोनेशिया व मलेशिया में भी आकाशीय बिजली की सबसे ज्यादा एक्टिविटी दर्ज की जाती है.

क्यों चमकती है आकाशीय बिजली?

बता दें वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेंकलिन ने पहली बार 1872 में बिजली चमकने की सही वजह बतायी थी. उन्होंने बताया था कि आसमान में बादलों में पानी के छोटे-छोटे कण होते हैं, जो वायु की रगड़ के कारण आवेशित हो जाते हैं. कुछ बादलों पर पॉजिटिव चार्ज आ जाता है और कुछ पर निगेटिव चार्ज आता है. जब दोनों तरह के चार्ज वाले बादल एक-दूसरे से रगड़ खाते हैं तो उनके मिलने से लाखों वोल्ट की बिजली पैदा होती है. कभी-कभी ये बिजली इतनी ज्यादा होती है कि पृथ्वी तक पहुंच जाती है. इसे ही बिजली का गिरना कहा जाता है.                                               

यह भी पढ़ें: ये बॉयसोबर होना क्या होता है? युवा लड़के लड़कियों के बीच इसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर
अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget