एक्सप्लोरर

पुलिस की वर्दी में रस्सी क्यों लगी होती है? इसका मतलब नहीं जानते होंगे आप 

आपने पुलिस या आर्मी पर्सनल की यूनिफॉर्म में एक रस्सीनुमा चीज तो देखी ही होगी. क्या आप जानते हैं कि इस रस्सीनुमा चीज का उपयोग यूनिफॉर्म में क्यों किया जाता है? इसका मतलब क्या होता है?

पुलिस और आर्मी जवानों की वर्दी देख हर कोई रोमांचित हो उठता है. उनकी वर्दी न केवल हमें देशसेवा की याद दिलाती है बल्कि जीवन में अनुशासन का भी अनुभव कराती है. आपने देखा होगा कि पुलिस और आर्मी जवानों की वर्दी में कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर नहीं किया जाता है. जैसे आपने पुलिस या आर्मी पर्सनल की यूनिफॉर्म में एक रस्सीनुमा चीज तो देखी ही होगी. क्या आप जानते हैं कि इस रस्सीनुमा चीज का उपयोग यूनिफॉर्म में क्यों किया जाता है? और इसका मतलब क्या होता है? चलिए हम आपको बताते हैं...

अगर आप इसे रस्सी समझने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप गलत हैं. दरअसल, यह रस्सी नहीं है. इसे लैनयार्ड के नाम से जाता है. लैनयार्ड किसी सैन्य अधिकारी या पुलिसकर्मी की सेवा या रैंक के आधार पर अलग-अलग रंग और आकार में होते हैं. महाराष्ट्र पुलिस की बात करें तो कांस्टेबल से लेकर डीसीपी रैंक तक सभी राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के लिए लैंनयार्ड खाकी रंग का होता है. वहीं, IPS अधिकारियों व राज्य रिजर्व पुलिस बल के कांस्टेबल नेवी ब्लू रंग का लैनयार्ड पहनते हैं.  

कैसे होता है इस्तेमाल

आपने ट्रैफिक पुलिस तो देखी ही होगी, उनके पास सीटी होती है. इस सीटी को रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस लैनयार्ड का इस्तेमाल करती है. सीटी के लिए इसे बाईं ओर पहना जाता है और इसे आम तौर पर शर्ट के बाईं जेब में रखा जाता है. बाएं कंधे पर लगी रस्सी को सीटी कॉर्ड कहते हैं. हालांकि, कुछ अधिकारी सरकारी पिस्तौल भी साथ रखते हैं. पिस्तौल की सुरक्षा के लिए भी लैनयार्ड का इस्तेमाल होता है और इसे दाईं पहना जाता है. ताकि कोई पिस्तौल छिना न सके.  यानी पुलिस की वर्दी से लैनयार्ड को इसलिए जोड़ा गया ताकि वे जरूरत पड़ने पर उसका अपनी आवश्यकता अनुसार उपयोग कर सकें. 

लेनयार्ड से क्यों जुड़ी होती है सीटी?

आपने ट्रैफिक पुलिस के अलावा भी अन्य पुलिसकर्मियों के पास लैनयार्ड से जुड़ी सीटी देखी होगी. कभी आपने गौर किया है कि इस लेनयार्ड से एक सीटी बंधी होती है. दरअसल, इसे पुलिस की वर्दी से इसलिए जोड़ा गया ताकि इमरजेंसी के समय पुलिसकर्मी सीटी बजाकर लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल कर सकें. इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मियों को भी अलर्ट होने का संकेत दे सकें. ट्रैफिक कंट्रोल करते समय आपने सीटी बजाते पुलिस कर्मियों को तो देखा ही होगा. 

यह भी पढ़ें: अब कौन करेगा मनमोहन सिंह के परिवार की सुरक्षा, कितनी पीढ़ी तक मिलेगी सिक्योरिटी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget