एक्सप्लोरर

International Museum Day:  जानिए कब और कैसे हुई थी इसकी शुरूआत, क्या है इस साल का थीम?

आज यानी 18 मई के दिन अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस बनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि संग्रहालय दिवस मनाने की शुरूआत कब और कैसे हुई थी. जानिए म्यूजियम डे पर इस साल का थीम क्या है?

संग्रहालय के जरिए आज की पीढ़ी इतिहास के बारे में जान पाती है. संग्रहालय के ही जरिए भविष्य की पीढ़ी भी आज के युग के बारे में जान पाएगी. आज यानी 18 मई के दिन पूरे विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरूआत कब और कैसे हुई थी. आखिर अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का उद्देश्य क्या होता है. जानिए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर इस साल का थीम क्या है. 

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

बता दें कि संग्रहालय वो स्थान होता है, जहां पर इतिहास से जुड़े प्रमुख चीजों का संग्रह करके संरक्षण के साथ रखा जाता है. संग्रहालय भी कई प्रकार के होते हैं. जैसे पुरातत्व संग्रहालय, जनजाति संग्रहालय, रेल संग्रहालय, रक्षा संग्रहालय आदि. 

कैसे हुई संग्रहालय दिवस की शुरूआत

जानकारी के मुताबिक सबसे पहले इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ म्यूजियम ने 1977 में इसकी शुरूआत की थी. इसका मूल उद्देश्य संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1983 में इस विषय पर एक प्रस्ताव पारित किया था. जिसके बाद से ही हर साल 18 मई के दिन अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है. 1992 में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद के निर्णय के मुताबिक इस हर साल एक थीम के साथ मनाने की शुरूआत हुई थी. 

क्या है थीम

बता दें कि हर साल अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल का थीम “शिक्षा और अनुसंधान के लिए संग्रहालय” है. इससे पहले 2021 में इसका थीम “संग्रहालयों का भविष्य पुन: प्राप्त करे और पुन:  कल्पना करें” था. वहीं 2022 का थीम “संग्रहालय की शक्ति” था.  

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का उद्देश्य

संग्रहालय हर देश की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है. संग्रहालय दिवस का उद्देश्य लोगों को इतिहास के बारे में शिक्षित करना और जागरूकता बढ़ाना है. संग्रहालय के संरक्षण के कारण ही आज दुनियाभर के म्यूजियम में सालों पुराने दस्तावेज और संस्कृति देखने को मिलती है. दुनियाभर में समृद्ध संस्कृति, परंपरा का प्रचार और संरक्षण करने में भी संग्रहालय का विशिष्ट योगदान है. 

भारत में संग्रहालय दिवस विशेष

भारत में इस साल संग्रहालय दिवस काफी खास है. क्योंकि भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय अमृत महोत्सव के साथ इस साल का अंतरराष्ट्रीय संग्रहाय दिवस मना रहा है. इसी के तहत भारत के अनेक संग्रहालय में सात दिवसीय उत्सव आयोजित किया जा रहा है. वहीं संस्कृति मंत्रालय ने देश के सभी संग्रहालयों में 16 से 20 मई तक आगंतुकों के लिए निशुल्क प्रवेश की घोषणा की है. अगर आप अपने शहर या आस-पास के शहर के किसी संग्रहालय में जाना जाता हैं, तो आप इस अवधि के बीच निशुल्क घूम सकते हैं. 

ये भी पढे़ं: Tea: हिंदुस्तानियों को दिन में बार-बार चाहिए चाय, मगर जानते हैं चाय के इस्तेमाल में हम कितने देशों से पीछे हैं?

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tenure Of Governor In India: एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
Mount Huygens: धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget