एक्सप्लोरर

जिन्ना के बारे में क्या सोचते थे गांधी, कैसे थे दोनों के संबंध?

महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना दोनों नेताओं ने भारत के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन उनके विचार एक-दूसरे से टकराते थे. आइये जानें जिन्ना के बारे में गांधी क्या सोचते थे

अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिलने के बाद भारत दो हिस्सों में बंट गया. एक हिस्सा भारत बना और दूसरा पाकिस्तान. जिन्ना और गांधी जी के राजनीतिक करियर की शुरुआत भी एक ही वक्त हुई थी. दोनों भारत को अंग्रेजी शासन से मुक्त कराना चाहते थे. ऐसे में आइये जानते हैं कि विभाजन के बाद भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दो दिग्गज नेताओं महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना के बीच रिश्ते कैसे थे. दोनों एक दूसरे के बारे में क्या सोचते थे आइये जानते हैं.

भारत को लेकर गांधी जी के विचार

दोनों नेताओं ने भारत के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन उनके दृष्टिकोण और लक्ष्य अक्सर एक-दूसरे से टकराते थे. महात्मा गांधी जिन्हें भारत का ‘राष्ट्रपिता’ कहा जाता है, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए एक अखंड भारत के समर्थक थे. उनका मानना था कि भारत की विविधता हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी को एकजुट होकर ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ना चाहिए. गांधी का दृष्टिकोण समावेशी था और वे धार्मिक आधार पर देश के विभाजन के सख्त खिलाफ थे.

जिन्ना धर्म के आधार पर चाहते थे अलग राष्ट्र

दूसरी ओर मोहम्मद अली जिन्ना जिन्हें पाकिस्तान के संस्थापक के रूप में जाना जाता है. मुस्लिम समुदाय के हितों की रक्षा के लिए एक अलग राष्ट्र की जरूरत समझते थे. 1920 के दशक में गांधी के अहिंसक आंदोलनों जैसे असहयोग आंदोलन को लेकर जिन्ना का दृष्टिकोण अलग था. 1930 के दशक तक दोनों के बीच मतभेद गहरे हो गए. गांधी का जोर ग्रामीण भारत और सामाजिक सुधारों पर था, जबकि जिन्ना शहरी मुस्लिम मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते थे. 1940 में जब जिन्ना ने मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में पाकिस्तान की मांग रखी गांधी ने इसे देश के लिए हानिकारक माना. गांधी ने जिन्ना को कई बार पत्र लिखे और 1944 में उनकी मुलाकात भी हुई. गांधी ने एकजुट भारत का प्रस्ताव रखा लेकिन जिन्ना ने इसे अस्वीकार कर दिया.

गांधी जी की मौत पर क्या बोले जिन्ना

गांधी जी की मृत्यु पर पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना ने कहा था 'गांधी के ऊपर हुए बेहद कायराना हमले के बारे में जानकर हैरान हूं. इस हमले में उनकी मौत हो गई. हमारे राजनैतिक विचारों में चाहे जितना विरोध रहा हो लेकिन ये सच है कि वो हिंदू समुदाय में पैदा होने वाले महानतम शख्सियतों में से एक थे. उन्हें अपने लोगों का पूरा सम्मान और विश्वास मिला हुआ था. यह भारत के लिए बहुत बड़ी क्षति  है. गांधी की हत्या से भारत को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती'. 

इसे  भी पढ़ें- पाकिस्तान बनने के कितने दिन बाद हो गई थी जिन्ना की मौत? नहीं जानते होंगे यह बात

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Exports: किस चीज के एक्सपोर्ट से सबसे ज्यादा कमाई करता है भारत, जानें किन देशों को किया जाता है निर्यात?
किस चीज के एक्सपोर्ट से सबसे ज्यादा कमाई करता है भारत, जानें किन देशों को किया जाता है निर्यात?
Balochistan History: कभी बलूचिस्तान पर राज करते थे हिंदू, जानें यहां कैसे कायम हुआ मुस्लिम शासन?
कभी बलूचिस्तान पर राज करते थे हिंदू, जानें यहां कैसे कायम हुआ मुस्लिम शासन?
Patal Lok Mystery : क्या सच में होता है पाताल, क्या जमीन के नीचे भी बसी है दुनिया? हैरान कर देगी सच्चाई
क्या सच में होता है पाताल, क्या जमीन के नीचे भी बसी है दुनिया? हैरान कर देगी सच्चाई
Ocean Dark Zone : समुद्र की कितनी गहराई तक जा सकता है इंसान, कितने मीटर पर शुरू हो जाता है डार्क जोन?
समुद्र की कितनी गहराई तक जा सकता है इंसान, कितने मीटर पर शुरू हो जाता है डार्क जोन?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget