एक्सप्लोरर

दुनिया के किस देश में चली थी सबसे पहली ट्रेन? ये था उस खास ट्रेन का नाम

साल 1825 में दुनिया की पहली सार्वजनिक यात्री ट्रेन लोकोमोशन नंबर 1 चलनी शुरू हुई. चलिए जानते हैं कि कैसे इस ट्रेन ने इतिहास रचा और आधुनिक रेलवे की नींव रखी.

आज के समय दुनिया के हर कोने में रेलवे ट्रैक का जाल बिछा है. दुनिया के ज्यादातर देशों में रेलवे नेटवर्क का प्रयोग होता है. दुनिया समेत भारत में सबसे ज्यादा लोग पब्लिग ट्रांसपोर्ट के रूप में ट्रोनों का इस्तेमाल करते हैं. भारत में भी रेलवे का नेटवर्क तेजी से फैला है. भारत के पास दुनिया का चौथा बड़ा रेल नेटवर्क है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहली ट्रेन कहां चली थी और उस ट्रेन का नाम क्या था?

दुनिया की पहली ट्रेन कहां चली थी

दुनिया की पहली यात्री ट्रेन 27 सितंबर, 1825 को इंग्लैंड में चली थी. यह ट्रेन स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच शुरू की गई थी और इसका नाम था लोकोमोशन नंबर 1. इस ट्रेन को मशहूर इंजीनियर जॉर्ज स्टीफेंसन ने डिजाइन किया था और इसे रॉबर्ट स्टीफेंसन एंड कंपनी ने बनाया था. यह ट्रेन भाप के इंजन से चलती थी और इसने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू किया.

कहां से कहां तक चली थी ट्रेन

इस ट्रेन ने स्टॉकटन से डार्लिंगटन तक 12 मील की दूरी तय की थी. इस ट्रेन में 450 से 600 यात्री सवार थे और गति 15 मील प्रति घंटा थी. ट्रेन को चलाने से पहले इसे रस्सियों और घोड़ों की मदद से ट्रैक पर लाया गया था. इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुई थी और इसे देखने के लिए हजारों लोग जमा हुए थे. 

पूरी दुनिया में रखी गई रेल परिवहन की नींव

लोकोमोशन नंबर 1 दुनिया की पहली सार्वजनिक यात्री ट्रेन बन गई. इसने न केवल इंग्लैंड, बल्कि पूरी दुनिया में रेल परिवहन की नींव रखी. स्टॉकटन और डार्लिंगटन रेलवे भाप इंजनों का उपयोग करने वाली पहली सार्वजनिक रेलवे थी, जिसने अन्य देशों को भी रेलवे सिस्टम विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

भारत में पहली ट्रेन का इतिहास

भारत में पहली ट्रेन की बात करें तो, 16 अप्रैल, 1853 को मुंबई से ठाणे तक पहली यात्री ट्रेन चली थी. इस ट्रेन का नाम था डेक्कन क्वीन और इसे तीन भाप इंजनों साहिब, सुल्तान, और सिंध ने खींचा था. यह 34 किलोमीटर की दूरी को 57 मिनट में तय कीक थी. इस ट्रेन में 14 डिब्बे थे जिसमें 400 यात्री सवार थे. पहली पैसेंजर ट्रेन के बाद भारत में रेल का नेटवर्क धीरे-धीरे बढ़ता चला गया.

इसे भी पढ़ें- कहां गिरते हैं सबसे ज्यादा उल्का पिंड, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget