एक्सप्लोरर

दुनिया में सबसे क्रूर मौत की सजा कब और कहां दी जाती है, सुनते ही कांप जाएगा कलेजा

दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां मौत की सजा के तरीके अपनी क्रूरता और अमानवीयता के कारण चर्चा में रहते हैं. चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ देशों के बारे में जहां दोषी को मौत की सजा देने के अलग तरीके हैं.

दुनियाभर में अपराधियों को उनके अपराधों के आधार पर अलग-अलग प्रकार की सजाएं दी जाती हैं. ये सजाएं समाज को सुरक्षित रखने अपराध को रोकने और न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दी जाती हैं. सजा के प्रकार और उनकी गंभीरता देश, संस्कृति, कानूनी व्यवस्था और अपराध की प्रकृति पर निर्भर करती हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी सजा के बारे में बताएंगे जो सबसे क्रूर सजा होती है चलिए जानते हैं कि कहां सबसे क्रूर मौत की सजा दी जाती है और किन अपराधों के लिए दी जाती है ऐसी सजा.

इन देशों में कैसे होती है मौत की सजा

ईरान

ईरान में फांसी सबसे आम सजा है जो अक्सर सार्वजनिक रूप से क्रेन से लटकाकर दी जाती है. 2024 में ईरान ने कम से कम 972 लोगों को फांसी दी गई थी. हालांकि ईरान की दंड संहिता में पत्थर मारकर मृत्युदंड देने का भी प्रावधान है. यहां तक कि यह भी कहा गया है कि पत्थर इतने बड़े होने चाहिए कि दर्द हो, लेकिन इतने बड़े भी नहीं कि पीड़ित की तुरंत मौत हो जाए. पत्थरबाजी विशेष रूप से व्यभिचार जैसे अपराधों के लिए, एक क्रूर सजा है जिसमें दोषी को पत्थरों से मारकर मारा जाता है. 

चीन

चीन दुनिया का सबसे बड़ा मौत की सजा देने वाला देश माना जाता है, जहां हर साल हजारों लोगों को मौत की सजा दी जाती है. लेकिन सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि यह जानकारी गोपनीय रखी जाती है. गोली मारना और जहरीला इंजेक्शन दोनों का उपयोग होता है, विशेष रूप से हत्या, नशीली दवाओं की तस्करी और भ्रष्टाचार जैसे अपराधों के लिए.

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया में मौत की सजा राजद्रोह, शासन विरोधी गतिविधियों या छोटे अपराधों के लिए भी दी जाती है. गोली मारना या फायरिंग स्क्वॉड आम तरीके हैं और ये अक्सर सार्वजनिक रूप से किए जाते हैं जिससे जनता में भय पैदा हो सके.

यमन

यमन में सजा-ए-मौत के चार तरीके दर्ज हैं. गोली मारना, फांसी देना, सिर कलम करना और पत्थर से मारना. हालांकि इनमें से सबसे ज्यादा इस्तेमाल गोली मारने का होता है. इस प्रक्रिया में कैदी को जमीन पर उल्टा लिटाया जाता है. ये सजा देशद्रोह, व्यभिचार, धर्मत्याग, हत्या जैसे आरोपों पर दोषी को दी जाती है. 

अमेरिका

अमेरिका में इलेक्ट्रिक चेयर से भी मौत की सजा दी जाती है दोषी की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे चेयर पर बैठा दिया जाता है. इसके बाद उसे 500 से 2 हजार वोल्ट तक का झटका 30 सेकंड तक दिया जाता है जब तक दोषी की मौत नहीं हो जाती है.

सऊदी अरब

सऊदी अरब में दोषी को चौराहे पर या फिर जेल के पास ही किसी जगह सिर काटकर मौत की सजा दी जाती है. इस दौरान उसके आंखों में पट्टी बांध दी जाती है और हाथ पीछे बांध दिए जाते हैं फिर तेज धार तलवार से उसकी गर्दन काट दी जाती है य ह सजा वहां व्यभिचार, ईशनिंदा और जादू-टोना के आरोप में दी जाती है.

किन देशों में सबसे ज्यादा मौत की सजा

भारत समेत दुनिया के लगभग 58 देशों में दोषियों को फांसी दी जाती है वहां 73 ऐसे देश हैं जहां गोली मारकर दोषी को मौत की सजा दी जाती है लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां सजा देने का तरीका और भी होता है.

इसे भी पढें- भारत बना रहा सोलर एनर्जी से चलने वाली ट्रेन, लेकिन ये देश पहले ही कर चुके हैं ऐसा

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget