एक्सप्लोरर

एक नहीं तीन-तीन पेंशन उठाएंगे जगदीप धनखड़, जानिए हर महीने खाते में आएंगे कितने रुपये

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राजनीतिक करियर लंबा रहा है. तीन पेंशन के जरिए हर महीने उनके खाते में करीब 2.87 लाख रुपये आएंगे. चलिए जानते हैं धनखड़ को ये पेंशन किन-किन जगहों से मिलेगी.

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में राजस्थान विधानसभा में पूर्व विधायक के रूप में पेंशन के लिए आवेदन किया है. इसके साथ ही वह पूर्व सांसद और पूर्व उपराष्ट्रपति के रूप में भी पेंशन के हकदार हैं. यानी जगदीप धनखड़ को तीन अलग-अलग पेंशन मिलेंगी. चलिए जानते हैं कि उन्हें हर महीने कितने रुपये मिलेंगे.  

धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से दिया था इस्तीफा

जगदीप धनखड़ 1989 से 1991 तक झुंझुनू से जनता दल के सांसद रहे. इसके बाद 1993 से 1998 तक राजस्थान के किशनगढ़ से कांग्रेस के विधायक रहे. 2019 से 2022 तक वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे और 2022 से 2025 तक भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर कार्य किया. 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया. बता दें कि राजस्थान में दोहरी और तिहरी पेंशन की व्यवस्था है यानी अगर कोई नेता सांसद और विधायक दोनों रह चुका हो तो उन्हें दोनों पदों की पेंशन पाने का अधिकार है. 

तीन पेंशन का हिसाब-किताब

जगदीप धनखड़ को तीन अलग-अलग पदों के लिए पेंशन मिलेगी. राजस्थान में पूर्व विधायकों को 35,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है. लेकिन 70 साल से ज्यादा उम्र के विधायकों को 20% अतिरिक्त पेंशन दी जाती है. जगदीप धनखड़ की उम्र 74 साल है, इसलिए उन्हें 35,000 रुपये की बजाय 42,000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी. पूर्व सांसद पेंशन के तौर पर उन्हें 45,000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी. वहीं उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने के बाद धनखड़ को इस पद के लिए लगभग 2 लाख रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. इस प्रकार उन्हें कुल 2,87,000 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में मिलेगा. इसके अलावा उन्हें अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

क्यों चर्चा में हैं धनखड़?

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद उन्होंने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया, जिससे विपक्ष ने सवाल उठाए. लेकिन पेंशन के लिए आवेदन करने के बाद वह फिर से चर्चा में आ गए. राजस्थान विधानसभा सचिवालय ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया है और जल्द ही पेंशन शुरू होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-एशिया में इस गरीब देश की करेंसी है भारत से भी मजबूत, डॉलर के सामने रखता है कुछ औकात

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
Healthy Food Business: फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget