एक्सप्लोरर

10‌ हजार व्यूज पर कितने पैसे देता है गूगल एड सेंस?

गूगल ऐडसेंस से 10,000 व्यूज पर होने वाली कमाई कई चीजों पर निर्भर करती है. चलिए जानते हैं कि 10‌ हजार व्यूज पर कितने पैसे देता है गूगल एड सेंस?

आज के डिजिटल जमाने में हर कोई इंटरनेट पर कंटेंट बना रहा है और उसे मॉनेटाइज करना चाहता है. चाहे वह ब्लॉगिंग हो, वेबसाइट चलाना हो या फिर यूट्यूब चैनल, कमाई का सबसे भरोसेमंद जरिया गूगल ऐडसेंस ही माना जाता है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गूगल ऐडसेंस 10 हजार व्यूज पर कितने पैसे देता है?

किस बातों पर निर्भर है कमाई

गूगल ऐडसेंस की कमाई कई बातों पर निर्भर करती है. जैसे आपका कंटेंट किस भाषा में है, आपके दर्शक किस देश से आ रहे हैं, किस तरह का विज्ञापन आपकी वेबसाइट या वीडियो पर दिख रहा है और वह किस श्रेणी का है. सबसे पहले बात करें यूट्यूब चैनल की. अगर आपके वीडियो पर 10 हजार व्यूज आते हैं तो आपको औसतन 300 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की कमाई हो सकती है. यह कमाई वीडियो के टॉपिक और ऑडियंस पर निर्भर करती है. वहीं, अगर बात ब्लॉग या वेबसाइट की करें तो 10 हजार पेजव्यूज पर ऐडसेंस से कमाई 500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक हो सकती है. यहां भी यह रेंज कंटेंट कैटेगरी और ऑडियंस पर आधारित होती है. अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन जैसे देशों से आने वाले विजिटर्स पर गूगल ज्यादा विज्ञापन रेट देता है. जबकि भारत और पड़ोसी देशों से आने वाले ट्रैफिक पर यह दर कम होती है.

कमाई का रेंज

गूगल ऐडसेंस की कमाई का गणित CPM (Cost Per Thousand Impressions) और CPC (Cost Per Click) पर आधारित होता है. यानी अगर 1000 व्यूज पर औसतन 1 डॉलर मिलता है तो 10 हजार व्यूज पर 10 डॉलर यानी लगभग 800 रुपये मिलेंगे. लेकिन अगर कंटेंट का टॉपिक हाईपेड है और क्वालिटी अच्छी है, जैसे - बीमा, लोन, टेक्नोलॉजी तो यह कमाई दोगुनी-तिगुनी भी हो सकती है.

कितनी हो जाती है कमाई

यूट्यूब पर भी यही नियम लागू होता है. अगर आपके वीडियो पर अच्छे-खासे विज्ञापन चलते हैं और लोग उन पर क्लिक करते हैं, तो 10 हजार व्यूज पर आपकी कमाई कई गुना बढ़ सकती है. वहीं अगर दर्शक स्किपेबल ऐड को तुरंत स्किप कर देते हैं, तो कमाई घट जाती है. तो अगर बात करें कि गूगल ऐडसेंस 10 हजार व्यूज पर कितने रुपये देता है तो जवाब है कि इसका कोई फिक्स रकम नहीं होता. यह 300 रुपये से लेकर 2500 रुपये या इससे भी ज्यादा हो सकती है. कमाई का राज छुपा है आपके कंटेंट की क्वालिटी, कैटेगरी और दर्शक कहां से आ रहे हैं

इसे भी पढ़ें-जल्द लागू होने वाला है 8वां वेतन आयोग, जानें अंग्रेज कैसे करते थे सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेज भारत में पेट्रोल कहां से मंगवाते थे, तब कौन संभालता था आयात-निर्यात
अंग्रेज भारत में पेट्रोल कहां से मंगवाते थे, तब कौन संभालता था आयात-निर्यात
दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज वाला देश कौन, कहां-कहां से लिया उधार?
दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज वाला देश कौन, कहां-कहां से लिया उधार?
उज्जैन की शाही मस्जिद किसने बनवाई थी, आखिर क्या है इसका इतिहास?
उज्जैन की शाही मस्जिद किसने बनवाई थी, आखिर क्या है इसका इतिहास?
कैसे पता लगता है सर्दियों में गिरेगी मावठ या पड़ेगा जाड़ा? जानें साइंस
कैसे पता लगता है सर्दियों में गिरेगी मावठ या पड़ेगा जाड़ा? जानें साइंस

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget