एक्सप्लोरर

एक मिसाइल बनाने में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कौन-सी है दुनिया की सबसे महंगी मिसाइल?

मिसाइल बनाने की औसत लागत किसी मिसाइल के प्रकार, आकार, तकनीक, रेंज और उत्पादन मात्रा पर निर्भर करता है. चलिए जानते हैं किसी मिसाइल को बनाने में कितनी लागत लगती है और दुनिया की सबसे महंगी मिसाइल कौन है.

मिसाइलें सिर्फ एक हथियार नहीं बल्कि किसी भी देश की सुरक्षा की ढाल होती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मिसाइल बनाने में कितनी लागत लगती है और दुनिया की सबसे महंगी मिसाइल कौन सी है और इसकी कीमत क्या है. जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे तो चलिए हम आपको बताते हैं.

 एक मिसाइल बनाने में कितना खर्च आता है?
 
मिसाइल बनाने में लगने वाला खर्च मिसाइल के प्रकार पर निर्भर करता है. भारत में मिसाइल बनाने का खर्च कम रखने की कोशिश की जाती है, क्योंकि हम आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. अगर आकाश मिसाइल की बात करें तो इसे DRDO ने विकसित किया है. यह मिसाइल सतह से हवा में मार करने वाली होती है दुश्मन के विमानों या ड्रोन्स को निशाना बना सकती है. एक आकाश मिसाइल की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है. इसके निर्माण का खर्च कुल 1,000 करोड़ रुपये था, जो विदेशी मिसाइलों से 8-10 गुना कम है. आकाश जैसी मिसाइलें सस्ती इसलिए हैं क्योंकि भारत ने स्वदेशी तकनीक से इन्हें बनाया.

अब ब्रह्मोस मिसाइल लीजिए ये भारत-रूस का संयुक्त प्रोजेक्ट है. एक ब्रह्मोस मिसाइल की कीमत 34 करोड़ रुपये है. जबकि इसके उत्पादन इकाई की लागत 300 करोड़ रुपये है. ब्रह्मोस सुपरसोनिक है, यानी ध्वनि की गति से तीन गुना तेज चलती है. फिर S-400 मिसाइल सिस्टम, जो रूस से खरीदा गया. पूरा सिस्टम 35,000 करोड़ में आया, लेकिन एक मिसाइल की कीमत 8 करोड़ रुपये तक है. ये ड्रोन या दुश्मन विमान को हवा में ही मार गिराती है. 

सबसे महंगी कौन सी मिसाइल?

अमेरिका की ट्राइडेंट मिसाइल दुनिया की सबसे महंगी मिसाइल है. एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्राइडेंट मिलाइल की कीमत 89.7 मिलियन डॉलर है यह बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे पनडुब्बी से लॉन्च किया जाता है. इस मिसाइल को अमेरिका की सबसे उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल माना जाता है.

मिसाइल बनाने में इतना खर्च क्यों? 

मिसाइल बनाने की औसत लागत किसी मिसाइल के प्रकार, आकार, तकनीक, रेंज और उत्पादन मात्रा पर निर्भर करता है. इसके अलावा मिसाइल बनाने में हाई-टेक पार्ट्स लगते हैं रडार, कंप्यूटर चिप्स, ईंधन और वॉरहेड लगते हैं. एक छोटी गलती से पूरी मिसाइल बेकार हो जाती है.

इसे भी पढ़ें: क्या भारत की तरह पाकिस्तान में भी होती है जनगणना, वहां इसे करवाता कौन है?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget