एक्सप्लोरर

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर किन धाराओं में दर्ज हुआ है मुकदमा, जानिए जासूसी करने पर क्या मिलती है सजा?

YouTuber caught spying India: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी के केस में गिरफ्तार किया गया है. चलिए आपको बताते हैं कि ज्योति को जासूसी के लिए कितनी सजा हो सकती है.

YouTuber Jyoti Malhotra News: भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच हरियाणा की एक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है. ज्योति मल्होत्रा पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि वह पिछले कई सालों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी. इस दौरान वह पाकिस्तान जाकर वहां से तमाम वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करती थीं.

सुरक्षा एजेंसियों ने ज्योति के लैपटॉप और मोबाइल को भी जब्त कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि यूट्यूबर के मोबाइल और लैपटाप से कई संदिग्ध जानकारियां हाथ लगी हैं, जिनकी जांच जारी है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर किन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है और इसके लिए उसे कितनी सजा हो सकती है. 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे पांच दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

कितनी मिलती है सजा 

कुछ साल पहले गुजरात में अहमदाबाद की विशेष अदालत ने तीन आरोपियों को पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी के आरोप में उम्र कैद की सजा दी थी.  अगर ज्योति के ऊपर दर्ज मामलों को देखें तो आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 में 3 साल से लेकर उम्र कैद की सजा तक का प्रावधान दिया गया है. इस अधिनियम को लाने के पीछे की मंशा ब्रिटिश शासन को शत्रुओं की गुप्त गतिविधियों से बचाना था. इस अधिनियम की जड़े ब्रिटिश शासन से जुड़ी हुई हैं. वहीं, भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत सजा आजीवन कारावास या सात वर्ष तक की कैद और जुर्माना हो सकता है. इसमें भी भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कामों के लिए केस दर्ज किया जाता है.

इसे भी पढ़ें- दुश्मन के हर ड्रोन या मिसाइल पर फायर नहीं होता S-400, ऐसे पूरा होता है भारत का सुदर्शन चक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है बलूचिस्तान की नई मुद्रा 'बलोची फालूस', वहां कितने हो जाएंगे भारत के एक हजार रुपये?
क्या है बलूचिस्तान की नई मुद्रा 'बलोची फालूस', वहां कितने हो जाएंगे भारत के एक हजार रुपये?
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कैसे वसूला जाएगा 20% चार्ज? जानें क्या है ट्रंप की पूरी योजना
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कैसे वसूला जाएगा 20% चार्ज? जानें क्या है ट्रंप की पूरी योजना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget