एक्सप्लोरर

इन वजहों से फट जाती है जमीन...आ जाती है दीवारों में दरारें, परेशान हैं जोशीमठ के लोग

जोशीमठ के धंसने के पीछे दूसरी जो सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है, वह यह है कि ये शहर दरअसल, ठोस जमीन पर नहीं बसा है. कहा जाता है ये शहर ग्लेशियर द्वारा लाए गए मलबे पर बसा है.

जोशीमठ इन दिनों भू धंसाव और घरों में पड़ रही दरारों की वजह से पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग अब इसे लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से इस पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं. सरकार भी इस पर ध्यान बनाए हुए है, लेकिन अब यह समस्या इतनी बढ़ गई है कि लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि जिस तरह से इस शहर में जमीन धंस रही है और मकानों में दरारे पड़ रही हैं, कहीं उनका घर किसी दिन उन्हीं पर ना गिर जाए.

क्यों फट रही है धरती

धरती फटने या धंसने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे झारखंड से कुछ समय पहले एक खबर आई थी की वहां कोयले के खदान के आस पास की जमीनें फट रही हैं, उसके पीछे दो कारण बताए गए, एक तो ये कि खदान से कोयला निकालने की वजह से ऊपर की जमीन कमजोर हो गई और वह धंसी जा रही है, वहीं दूसरा कारण बताया गया कोयला निकालने के लिए खदान मे किए गए ब्लास्ट. कुछ ऐसा ही कारण जोशीमठ में भी देखने को मिला जहां के लोग अभी जमीन के धंसने और घरों के दीवारों के फटने से परेशान हैं.

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी की वरिष्ठ जियोलॉजिस्ट डॉ स्वप्नामिता चौधरी कहती हैं, धौलीगंगा और अलकनंदा नदियां लगातार उत्तराखंड के विष्णुप्रयाग क्षेत्र में नीचे से कटाव कर रही हैं. दरअसल, विष्णुप्रयाग से ही जोशीमठ का ढलान शुरू होता है और 2013 में आई केदारनाथ आपदा के साथ 2021 की रैणी आपदा और 2022 का चमोली हादसा और बदरीनाथ क्षेत्र के पांडुकेश्वर में बादल फटने की भी जोशीमठ में जमीन के धंसने का एक बड़ा कारण है.

ठोस जमीन पर नहीं बसा है जोशीमठ

जोशीमठ के धंसने के पीछे दूसरी जो सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है, वह यह है कि ये शहर दरअसल, ठोस जमीन पर नहीं बसा है. कहा जाता है ये शहर ग्लेशियर द्वारा लाए गए मलबे पर बसा है. यानी जोशीमठ शहर के नीचे की जमीन लैंडस्लाइड मटेरियल है, जो अब धंसता जा रहा है और इसी की वजह से वहां जमीन फट रही है और घरों की दीवारों में दरारे पड़ रही हैं.

ब्लास्ट बड़ी वजह

जोशीमठ के धंसने के पीछे वहां टनल बनाने के लिए किए गए कई विस्फोट भी हैं. दरअसल इस शहर में एनटीपीसी का एक बड़ा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट चल रहा है, इसमें टनल बनाने के लिए कई बड़े ब्लास्ट कराए गए, जिसकी वजह से इस शहर के नीचे के टेक्टोनिक प्लेट्स पर भी असर पड़ा. अब स्थिति यह है कि इस शहर के पास सिर्फ कुछ ही वक्त और बचा है, अगर समय पर यहां रहने वाले लोगों को कहीं और नहीं बसाया गया तो भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: सर्दी में ज्यादा पानी पीने से हो जाएगी आपकी मौत? जानिए क्या कहता है विज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget