एक्सप्लोरर

Jackfruit Day 2024: दुनिया में सबसे पहले कहां उगाया गया था कटहल, कैसे पड़ा इसका नाम?

आज यानी 4 जुलाई के दिन हर साल कटहल दिवस मनाया जाता है. कटहल को सब्जी के रूप में बनाया जाता है, लेकिन ये फल है. आज हम आपको बताएंगे कि सबसे पहले कटहल कहां पर उगा था और इसका नाम कटहल कैसे पड़ा था.

दुनिया में हजारों प्रजाति के पेड़-पौधे और फल पाए जाते हैं. आज यानी 4 जुलाई के दिन हर साल कटहल दिवस मनाया जाता है. कटहल एक फल है, लेकिन इसका इस्तेमाल अधिकांश जगहों पर सब्जी के रूप में किया जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया में सबसे पहले कटहल कहां पर उगाया गया था और इसका नाम कटहल कैसे पड़ा था. 

कटहल

शाकाहारी लोगों के लिए कटहल सबसे लोकप्रिय सब्जी है. कटहल दिवस हर साल 4 जुलाई को मनाया जाता है. इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है. कई जगहों पर लोग कटहल को सब्जी के रूप में बनाकर खाते हैं, वहीं कुछ जगहों पर लोग पके हुए कटहल को कच्चा भी खाते हैं. 

कटहल कहां से आया

आपने देखा होगा कि कटहल की बाहरी परत नुकीली होती है. ये फल दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है हालांकि दुनियाभर में यह ज़्यादातर एशिया में पैदा होता है. जानकारी के मुताबिक 1888 से पहले इसे हवाई में उगाने की कोशिश की गई थी. माना जाता है कि "जैकफ्रूट" शब्द पुर्तगाली "जैका" से लिया गया है.
बता दें कि कटहल का इस्तेमाल दुनिया भर में कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है. इसे जैम, अचार, आइसक्रीम, मिठाई और अन्य व्यंजन शामिल हैं. यह फल शाकाहारी लोगों के लिए मांस के विकल्प के रूप में भी लोकप्रिय हो रहा है. कटहल दिवस के जरिए इस फल को लेकर लोगों में जागरूकता फैलायी जाती है. क्योंकि इसको खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभों को बढ़ावा मिलता है. 

भारत में उगा ये फल

माना जाता है कि कटहल सालों पहले भारत उगा था. क्योंकि दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में कटहल के पेड़ हजारों सालों से हैं. भारत के साथ ही कटहल पड़ोसी देश बांग्लादेश, मलेशिया, बर्मा, श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पश्चिम अफ्रीका में भी पाया जाता है. श्रीलंका और बांग्लादेश में इस कटीले छिलके वाले फल को राष्ट्रीय फल घोषित किया गया है. वहीं तमिलनाडु और केरल का ये राजकीय फल है.

मादा फूलों कटहल

कटहल का इस्तेमाल सब्जी के तौर पर किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटहल सब्जी नहीं बल्कि फल है. इसके अलावा कटहल के पेड़ पर लगने वाले फूलों में केवल मादा फूल से ही कटहल होता है. नर फूल खिलकर जमीन पर बिखर जाते हैं. फूलों से इसकी उत्पत्ति होने की वजह से ही कटहल सब्जी ना होकर फल माना जाता है.

ये भी पढ़ें: National Independent Beer Run Day: बियर पीने वालों के लिए बेहद खास है यह दिन, सरकार भी खुद करती है प्रमोट

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?

वीडियोज

प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget