एक्सप्लोरर

खून पसीना एक करना कहावत तो सुनी होगी, क्या वाकई ऐसा होना संभव है?

कुछ स्टडी में सामने आया है कि एक दुर्लभ बीमारी होती है, जिसे हेमेटोहाइड्रोसिस कहते हैं. इसमें खून हमारी पसीने की ग्रंथियों में मिल जाता है और त्वचा पर पसीने के साथ खून की बूंदे दिखने लगती हैं.

आपने अपने बड़े-बुजुर्गों से खून और पसीने से जुड़ी कई कहावतें सुनी होंगी. जैसे खून पसीना एक करना या फिर खून पसीने की कमाई. इन कहावतों का प्रयोग हम रोजमर्रा की जिंदगी में खूब करते हैं, जैसे कोई व्यक्ति अगर कड़ी मेहनत करता है तो हम करते हैं खून पसीना एक करना. इसी तरह कड़ी मेहनत के बाद जो मेहनताना मिलता है, उसे खून पसीने की कमाई कहा जात है. 

इन मुहावरों का प्रयोग तो कई लोग करते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि खून-पसीने से जुड़ा यह मुहावरा क्यों बना? क्या खून और पसीने के बीच कुछ संबंध है? क्या यह हमारे शरीर के अंदर होने वाली ऐसी कोई कोई प्रक्रिया है? चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

कैसे बनता है खून?

हमारे शरीर में खून का बनना बेहद जरूरी होता है. दरअसल, खून ही शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई करता है. अगर, खून बनना बंद हो जाए तो शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होगी, जिससे अंगों के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है. खून की कोशिकाएं बोन मैरो में बनती हैं. इस बोन मैरो में स्टेम सेल्स मौजूद होते हैं, जब ये मैच्योर्ड हो जाते हैं तो इसमें लाल रक्त कोशिकाएं (RCB), श्वेत रक्त कोशिकाएं (WBC) और प्लेटलेट्स भी होते हैं. यही तीनों चीजें मिलकर हमारे शरीर में खून का निर्माण करते हैं. 

कैसे बनता है पसीना?

पसीना निकलना हमारे शरीर की जरूरी प्रक्रिया होती है. अगर किसी व्यक्ति के पसीना नहीं निकलता तो उसे कई सारी बीमारियां हो सकती हैं. दरअसल, पसीना न केवल हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है, बल्कि शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को भी बाहर निकालता है. शरीर में त्वचा के नीचे पसीने की ग्रंथियां होती हैं, ये हमारे पूरे शरीर में पाई जाती हैं. यही ग्रंथियां सक्रिय होकर पानी और नमक से निर्मित तरल पदार्थ को स्रावित करती हैं, जिसे हम पसीना कहते हैं. 

क्या खून और पसीने में संबंध है?

मोटे तौर पर कहें तो खून और पसीने के बीच दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है. हालांकि, कुछ स्टडी में सामने आया है कि कुछ लोगों में एक दुर्लभ बीमारी होती है, जिसे हेमेटोहाइड्रोसिस कहते हैं. इस स्थिति में खून हमारी पसीने की ग्रंथियों में मिल जाता है और कुछ लोगों में पसीने के साथ त्वचा पर खून की बूंदे भी दिखाई देती हैं. हालांकि, यह बहुत ही दुर्लभ मामला है. 

यह भी पढ़ें: दिन है या रात...हमारे शरीर को कैसे पता चलता है, क्या बॉडी के अंदर भी होती है कोई घड़ी?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?
दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?
क्या है ताजीर, जिसके तहत दोषियों को सजा सुनाता है सऊदी?
क्या है ताजीर, जिसके तहत दोषियों को सजा सुनाता है सऊदी?
भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?
भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget