एक्सप्लोरर

मार्केट में मिलने वाला अंडा शाकाहारी होता है या मांसाहारी? खुद समझ लीजिए अंतर

अंडा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. यही वजह है कि शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लोग अंडा खाते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि अंडा शाकाहारी होता है या मांसाहारी होता है.

दुनियाभर में सभी तरह का खाना खाने वाले लोग मिलते हैं. इसमें शाकाहारी, मांसाहारी और वीगन भी शामिल हैं. अपने देश भारत में ही कई लोग शाकाहारी खाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग मांसाहारी खाना पसंद करते हैं. हालांकि भारत के अलावा दूसरे देशों में नॉनवेज खाने का क्रेज काफी ज्यादा है. लेकिन अब सवाल ये है कि अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी है. क्योंकि कई ऐसे लोग भी हैं, जो नॉनवेज नहीं खाते हैं, लेकिन अंडा खाना पसंद करते हैं.

अंडा 

अंडा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इतना ही नहीं कई ऐसे शाकाहारी लोग भी हैं, जो अंडा खाते हैं. लेकिन वो नॉनवेज नहीं खाते हैं. अंडा को लेकर हमेशा एक बहस छिड़ी रहती है कि अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी है. आज हम आपको बताएँगे कि आखिर अंडा को शाकाहारी माना जाएगा या उसे मांसाहारी माना जाएगा.  

ये भी पढ़ें:इस शख्स की जीभ है दुनिया में सबसे लंबी, नापने के लिए छह इंच वाला स्केल भी पड़ता है छोटा

शाकाहारी

शाकाहारी लोगों के मुताबिक अंडा वेजिटेरियन होता है. हालांकि समाज में इसे लेकर लोगों में अलग-अलग तरह के मत हैं. अंडे को कई लोग मांसाहारी मानते हैं. दरअसल जब अंडे फूटते हैं, तो उनसे चूजे निकलते हैं. चूजे में जीवन होता है. ऐसे में लोगों का मानना है कि जिस अंडे के अंदर से जीवन बाहर आता है, वो शाकाहारी कैसे हो सकता है? ऐसे में उनके मुताबिक़ अंडा नॉन वेज की श्रेणी में आता है. हालांकि  कई लोग इससे सहमत नहीं हैं. उनका तर्क है कि दूध भी तो जानवर की बॉडी से निकलता है. ऐसे में वो मांसाहारी तो नहीं है. ऐसे में अंडे अगर मुर्गी से निकलता है, तो नॉन वेज कैसे बन जाता है.

ये भी पढ़ें:दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद कौन चलाएगा सरकार, क्या कहता है कानून

अंडा का सच

बता दें कि जिस अंडे को हम और आप कंज्यूम करते हैं, उसके तीन हिस्से होते हैं. इसमें एक भाग खोल होता है. दूसरा एल्ब्यूमेन और तीसरा होता है जर्दी होता है. जो खोल भाग होता है उसमें प्रोटीन होता है. उसके अंदर पशु की कोई कोशिका नहीं होती. इसलिए सफ़ेद भाग को कई लोग शाकाहरी मानते हैं. लेकिन जो जर्दी होती है, वो होता है फैट, कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन होता है. इसमें गैमीट होता है, जो नॉन-वेज होता है. ऐसे में ये हिस्सा अंडे को नॉन वेजिटेरियन बना देता है. हालांकि आपको बता दें कि मार्केट में शाकाहारी अंडे भी हैं, जिसकी जर्दी में गैमीट नहीं होता है.

ये भी पढ़ें:फल देने वाले किस पेड़ की उम्र होती है सबसे ज्यादा, आंकड़ा सुनकर उंगलियों पर गिनने लगेंगे पीढ़ी

शाकाहारी अंडा

मुर्गी के दिए अंडे कई बार मुर्गे के संपर्क में आए बिना पैदा होते हैं. इन्हें अनफर्टिलाइज्ड अंडे कहते हैं. इन अंडों को चाहे कितनी देर भी सेक लें, इसने चूजे बाहर नहीं आएंगे. इस वजह से इन्हें शाकाहारी अंडे कहा जाता है. अब सवाल है कि कैसे पता चलेगा कि कौन से अंडे शाकाहारी हैं? अंडों को खांचे में भरकर उसके नीचे बल्ब जलाई जाती है. जिस अंडे से रोशनी आरपार हो जाती है वो शाकाहारी है. वहीं मांसाहारी अंडों से लाइट पार नहीं होती है.

ये भी पढ़ें: अगर पहले से इश्क तगड़ा होता तो दूसरे से मुहब्बत कभी नहीं होती, दिमाग से समझें दिल की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget