एक्सप्लोरर

एक दूसरे पर परमाणु हमला कर दें इजरायल और पाकिस्तान तो पहले किसकी मिसाइल पहुंचेगी?

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी इस जंग ने दुनिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि अगर पाकिस्तान और इजरायल एक दूसरे पर हमला करते हैं तो सबसे पहले किसकी मिसाइल हिट करेगी.

दुनिया में इस समय कई फ्रंट पर वॉर हो रही हैं, एक तरफ रूस-यूक्रेन तीन साल से लड़ रहे हैं, इजरायल अक्टूबर 2023 से गाजा में हमास के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है. अब एक और मोर्चा जुड़ गया है, इजरायल और ईरान के बीच सीधा टकराव... 13 जून को करीब 200 फाइटर जेट्स के साथ इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों, परमाणु ठिकानों पर हमला बोल दिया. इजरायल की इस कार्रवाई का ईरान ने मिसाइलों के बौछार से जवाब दिया.

इसके बाद इजरायल ने ईरान का और ईरान ने इजरायल का जवाब दिया. दोनों देश रुकने की जगह एक दूसरे के हमले का जवाब दे रहे है. इसी बीच पाकिस्तान का नाम भी इसमें आ गया. दरअसल, ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसन रेजाई ने कहा कि, पाकिस्तान ने उनको भरोसा दिया है कि अगर इजरायल उन पर न्यूक्लियर अटैक करता है तो पाकिस्तान भी इजरायल पर न्यूक्लियर अटैक कर देगा.

इस बयान के बाद पाकिस्तान में हडकंप मच गया है, क्योंकि पाकिस्तान को पहले से ही डर है कि ईरान के बाद इजरायल का अगला निशाना पाकिस्तान ही हो सकता है. चलिए, ऐसे में आपको बताते हैं कि, अगर दोनों देश एक दूसरे देश पर मिसाइल छोड़ते हैं तो किसकी मिसाइल दूसरे देश को जल्दी हिट करेगी. 

इजरायल की क्षमता जान लीजिए

अगर तकनीक और मिसाइल क्षमता की बात करें तो पाकिस्तान, इजरायल के सामने दूर-दूर तक नहीं टिकता है. इजरायल के पास अभी जेरिको बैलिस्टिक मिसाइल-3 है, जिसकी मारक क्षमता 4,800 से 6,500 किलोमीटर तक है. किसी किसी रिपोर्ट में इसकी रेंज 11 हजार से ज्यादा किलोमीटर तक बताई गई है. यह हाइपरसोनिक मिसाइल मिसाइल की गति से हमला करने में सक्षम है, जो साथ में परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखती है. इजरायल से पाकिस्तान की दूरी मात्र 3,283 किलोमीटर के आसपास है, यह मिसाइल Mach 6 की गति से पाकिस्तान को 32 मिनट में अंदर हिट कर सकती है. 

पाकिस्तान की ताकतवर मिसाइल 

अगर बात पाकिस्तान की जाए तो, पाकिस्तान के पास सबसे ताकतवर मिसाइल Shaheen-3 है, जिसकी हिटिंग रेंज 2,700 किलोमीटर के आसपास है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार बहुत सीमित मार्जिन से पहुंच सकती है, यह मिसाइल पूरे इजरायल को हिट नहीं कर सकती है. इसको भारत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था. पाकिस्तान की Shaheen III की रेंज इजरायल तक नहीं पहुंचती. उसे इजरायल तक पहुंचाने के लिए या तो नजदीकी लॉन्चपैड चाहिए या नया सिस्टम चाहिए. 

इजरायल पर हमला आसान नहीं 

पाकिस्तान की तरफ से ईरान को आश्वासन तो दे दिया गया है, लेकिन इजरायल तक परमाणु बम मारने के लिए उसे मिसाइल तकनीक को विकसित करना होगा जो इतना जल्दी संभव नहीं है. इसके अलावा अमेरिका पाकिस्तान को ऐसा करने भी नहीं देगा. तकनीकी रूप से इजरायल की मिसाइलें ज्यादा तेजी से और दूर तक मार कर सकती हैं, इसलिए अगर इजरायल लॉन्च करता है तो उसकी मिसाइल पहले पहुंच सकती है. 

इसे भी पढ़ें- क्या होता है RAT, जानें ये कब होता है एक्टिवेट और प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या होता है इसका काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget