एक्सप्लोरर

क्या धरती पर गिर जाएगा 4 लाख किलो वाला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन? NASA ने दी चेतावनी

International Space Station: दुनिया के करीब 20 देशों ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को मिलकर बनाया था. इसे 1998 में अंतरिक्ष में भेजा गया था, जिसके बाद से कई एस्ट्रोनॉट इसमें जा चुके हैं.

International Space Station: दुनियाभर के देश अंतरिक्ष में मौजूद तमाम दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश में जुटे हैं. इसके लिए अलग-अलग देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां रिसर्च में जुटी हैं. इसके लिए पिछले कई सालों से एक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में है, जहां अलग-अलग मौकों पर एस्ट्रोनॉट्स रहते हैं और अंतरिक्ष में मौजूद रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश होती है. हम ये पूरी कहानी आपको इसलिए बता रहे हैं कि अब अमेरिकी एजेंसी नासा की तरफ से एक बड़ी चेतावनी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि स्पेस स्टेशन धरती पर गिर सकता है. 

क्या है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन?
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को साल 1998 में अंतरिक्ष में भेजा गया था. करीब 20 देशों ने इसे मिलकर बनाया था. जिसमें रूस, अमेरिका, जापान और कनाडा जैसे देश शामिल हैं. अब तक 200 एस्ट्रोनॉट्स इसमें जा चुके हैं. इसे पहले 15 सालों के लिए भेजा गया, लेकिन अब तक ये काम कर रहा है. इसमें तमाम तरह के सुधारों के बाद कहा जा रहा था कि 2030 तक ये स्पेस स्टेशन काम कर सकता है, लेकिन अब जल्द इस स्पेस स्टेशन को धरती पर लाया जा सकता है. 

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन धरती के निचले ऑर्बिट में है. ये धरती से करीब 410 किमी दूरी पर तैर रहा है. इसका वजन करीब 4 लाख 50 हजार किलो है, वहीं करीब एक किलोमीटर लंबा है. इसे बनाने में करीब 15 हजार करोड़ डॉलर खर्च हुआ है, इसीलिए इसे धरती की सबसे महंगी चीजों में गिना जाता है. 

क्यों धरती पर गिर सकता है स्पेस स्टेशन?
अंतरिक्ष में अगर कोई भी चीज तैर रही है तो उस पर धरती का गुरुत्वाकर्षण बल लगता है, जिससे वो नीचे खिंचती है. अब स्पेस स्टेशन की उम्र पूरी होने के बाद जब इसे नीचे उतारा जाएगा तो इस बात का सबसे ज्यादा खतरा है कि ये धरती पर तेजी से गिर जाए. इसीलिए इसे अब प्वाइंट नेमो पर उतारने की तैयारी हो रही है. जहां तमाम तरह की सैटेलाइट को ड्रॉप किया जाता है, जिससे किसी की जान को खतरा नहीं होता है. साइंटिस्ट्स के लिए प्वाइंट नेमो पर स्पेस स्टेशन की लैंडिंग बड़ी चुनौती होगी, ऐसा नहीं हुआ तो बड़ा नुकसान हो सकता है.

बताया जा रहा है कि नासा चाहता है कि स्पेस स्टेशन को कुछ और सालों तक स्पेस में रखा जाए, लेकिन इसकी मेंटेनेंस पर हजारों करोड़ रुपये का खर्चा आता है. वहीं अमेरिका ने भी बजट में कटौती की है. जिसके चलते अब इसे जल्द धरती पर उतारा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका क्यों बना रहा नया परमाणु बम, हिरोशिमा पर गिराए बम से 24 गुना ताकतवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget