एक्सप्लोरर

रेलवे का ये नियम जान लीजिए, नहीं होगी कंफर्म टिकट में दिक्कत! आराम से कर पाएंगे सफर

Railway: अब ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुक हो जाती है. लेकिन, इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि यात्रा से कितने दिन पहले ट्रेन टिकट बुक हो सकती है. आइए जानते हैं एडवांस बुकिंग के नियम.

Advance Train Ticket Booking: ट्रेन परिवहन का एक सस्ता और प्रमुख साधन है. जिस वजह से रोजाना ट्रेन से बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. ऐसे में अक्‍सर सीट को लेकर मारामारी देखने को मिलती है. ऐसे रूट्स पर हालात ज्यादा बुरे होते हैं, जहां यात्रियों की संख्या की तुलना में पर्याप्त ट्रेनें नहीं होती हैं. ऐसे में उन लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है, जिन्हे रेलवे के नियमों की जानकारी नहीं होती है. जो यात्री नियम जानते हैं, वो यात्रा से बहुत पहले टिकट बुक करा लेते हैं, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और वो आराम से सफर कर पाते हैं.

नियमों की जानकारी होना जरूरी

ट्रेन में हर क्लास का किराया और टिकट बुक करने के अलग-अलग नियम हैं. अक्सर जब लोग यात्रा से कुछ समय पहले ही टिकट लेने की कोशिश करते हैं तो उन्‍हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती है. इसलिए इस बात की जानकारी होनी बहुत जरूरी है कि आप एक ट्रेन खुलने के कितने दिन पहले तक अपनी टिकट बुक करा सकते हैं.

120 दिन पहले करवा सकते हैं बुकिंग

रेलवे अपने यात्रियों को सुविधा देता है कि वो ट्रेन शुरू होने से चार महीने पहले ही अपनी सीट रिजर्व करवा सकते हैं. भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले आप अपनेंटिकट बुक करवा सकते हैं. वहीं, तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा की तिथि से एक दिन पहले कर सकते हैं. रोज सुबह 10 बजे के बाद 3 एसी लेकर ऊपर की श्रेणी के लिए बुकिंग शुरू हो जाती है और स्लीपर तत्काल बुकिंग सुबह 11 बजे से चालू हो जाती है.

जनरल टिकट के अलग हैं नियम

जनरल टिकट के दो नियम है. अगर आप ट्रेन के जनरल कोच में 199 किलोमीटर तक की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको उसी दिन टिकट लेनी होगी. जिसमें कि टिकट खरीदने के 3 घंटे के भीतर-भीतर आपको यात्रा शुरू करनी होगी. 200 किमी या इससे अधिक दूरी की यात्रा के लिए आप 3 दिन पहले जनरल टिकट खरीद सकते हैं. आजकल के इस हाईटेक जमाने में अब आप घर बैठे स्वयं ही भारतीय रेलवे के ऐप्‍स और वेबसाइट्स के माध्‍यम से आरक्षित और अनारक्षित टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें - कैसे मिलती है संसद में एंट्री? आप भी इस तरह बनवा सकते हैं अंदर जाने का स्पेशल पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह
सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह
किन देशों को बिजली सप्लाई करता है भारत, नेपाल को किस भाव बेचेगा?
किन देशों को बिजली सप्लाई करता है भारत, नेपाल को किस भाव बेचेगा?
भारत को क्यों है चीन के होटन एयर रूट की जरूरत, क्या होगा इससे फायदा?
भारत को क्यों है चीन के होटन एयर रूट की जरूरत, क्या होगा इससे फायदा?
दिरहम या रुपया, किस करेंसी में मिलती है पायलट मच्छार को सैलरी?
दिरहम या रुपया, किस करेंसी में मिलती है पायलट मच्छार को सैलरी?

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget