एक्सप्लोरर

क्या होती है जेलों में अंडा सेल, जहां पर 14 दिन से अधिक रहना मुश्किल

किसी भी बड़े जुर्म की सजा जेल की सजा होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेल के अंदर एक अंडा सेल होता है. जानिए क्या होती है इस अंडा सेल की खासियत...

दुनिया के अधिकांश देशो में आरोपियों को जेल की सजा सुनाई जाती है. क्योंकि माना जाता है कि किसी भी बड़े जुर्म की सजा कारावास है. हालांकि कुछ गंभीर अपराध की स्थितियों में आरोपियों को मौत की सजा भी सुनाई जाती है. लेकिन आज हम आपको जेल के अंदर मौजूद अंडा सेल के बारे में बताने वाले हैं. क्योंकि इस सेल में रहना ही अपने आप में एक उम्रकैद की सजा जैसे है. जानिए क्यों इस सेल को सबसे अलग और कठोर सजा के तौर पर माना जाता है.  

क्या होती है अंडा सेल

जानकारी के मुताबिक किसी भी जेल का सबसे सुरक्षित हिस्सा अंडा सेल होता है. नाम की तरह ही इस सेल का आकार अंडे की तरह होता है, इसलिए इसे अंडा सेल कहा जाता है. बता दें कि इन सेल में आमतौर पर जेल में गंभीर अपराध में बंद कैदियों को रखा जाता है. इन कोठरियों में बिजली नहीं होती है, कैदियों को अंधेरे में ही रखा जाता है. सुविधाओं के नाम पर कैदियों को सोने के लिए केवल एक बिस्तर दिया जाता है. वहीं कोठरी के बाहर इलेक्ट्रिक फेंसिंग होती है. मुंबई की सबसे बड़ी आर्थर रोड जेल में इस तरह की नौ सेल हैं.

क्यों पड़ती है इस सेल की जरूरत

बता दें कि आधुनिक समाज में धीरे-धीरे फांसी की जगह जेलों में अनुशासनात्मक शक्ति ने ले ली है. एकांत कारावास की यातनापूर्ण प्रथा आधुनिक जेलों की एक प्रमुख विशेषता बनी हुई है. भारतीय जेलों में भी अंडा सेल एकांत कारावास का ही एक रूप है. कई लोग इसे क्रूर, अमानवीय, अपमानजनक और यातना के रूप में परिभाषित करते हैं. किसी कैदी को जेल के अंदर ही कड़ी सजा देने के लिए इस सेल का इस्तेमाल किया जाता है. इन सेल के अंदर खिड़कियां नहीं होती हैं. 

क्या है धारा 73

आईपीसी की धारा 73 के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को अगर छह माह से कम की सजा मिली है, तो उसे एकांत में 30 दिन से ज्यादा नहीं रखा जा सकता है. वहीं अगर सजा एक साल से कम है तो यह अवधि 60 दिन हो सकती है. यह नियम कैदी के अपराध पर निर्भर नहीं करते, बल्कि यह सब पर समान रूप से लागू होते हैं. वहीं धारा 74 के मुताबिक एकांत में कैद करके रखने का समय एक बार में 14 दिन से अधिक नहीं हो सकता है.
 

ये भी पढ़ें: ऑस्कर की ट्रॉफी में किसकी होती है मूर्ति, जिसे पाना चाहता है दुनिया का हर फिल्ममेकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दीदी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दीदी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget