एक्सप्लोरर

भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी से पहले कौन था, क्या RBI की फर्स्ट च्वाइस थे बापू? 

देश की आजादी के बाद महात्मा गांधी तो हम सबके बीच से चले गए, लेकिन उनके विचार आज तक जिंदा हैं. यही कारण है महात्मा गांधी भारतीय करेंसी पर भी दिखते हैं, लेकिन क्या वे RBI की पहली च्वाइस थे?

हम जब भी हाथ में पैसे लेकर गिनते हैं तो हर नोट पर महात्मा गांधी ही दिखते हैं. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो इंडियन करेंसी पर होना एक आम बात सी लगती है, लेकिन भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी कैसे आए? महात्मा गांधी से पहले भारतीय नोटों पर कौन था? भारतीय रिजर्व बैंक के पास महात्मा गांधी के अलावा इंडियन करेंसी के लिए क्या-क्या ऑप्शन थे? आज हम यही जानेंगे... 

दरअसल, कई बार भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीरों को हटाने की वकालत हो चुकी है. कुछ लोगों ने बापू की जगह सुभाष चंद्र बोस तो कुछ ने भगत सिंह की तस्वीर लगाने की वकालत की, लेकिन बापू जहां थे वहीं बने रहे. अब सीधे टॉपिक पर आते हैं. 

गांधी नहीं तो कौन?

भारत की आजादी से पहले ब्रिटिश इंडिया में भारतीय करेंसी पर ब्रिटेन की राजा की तस्वीरें हुआ करती थीं. ये तस्वीरें थीं किंग जॉर्ज पंचम की. 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ तो उसके बाद भी देश का संविधान बनने तक इन नोटों को छापना जारी रखा गया. हालांकि, आजादी की बाद सभी का मानना था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भारतीय नोटों पर होनी चाहिए, लेकिन सहमति बनी अशोक स्तंभ पर. 1950 में पहली बार 2,3,10 और 100 के नोट छापे गए थे. इन भी नोटों पर अशोक स्तंभ की तस्वीर छपी थी. 

बापू से पहले ये भी दिखे नोटों पर

आजादी के बाद भारतीय करेंसी में लगातार एक्सपेरीमेंट जारी रहे. 1950 से 60 के बीच नोटों पर बाघ, हिरण जैसे जानवरों की तस्वीर भी छापी गई. इसके अलावा नोटों पर बदलते भारत यानी हीराकुंड बांध, आर्यभट्ट सैटेलाइट, बृहदेश्वर मंदिर की तस्वीर भी दिखाई गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांधी के अलावा जिस तस्वीरों को नोटों पर छापने का सजेशन आरबीआई के पास आया था, उस लिस्ट में जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश जैसे देवता भी शामिल थे. 

कब नोट पर आए महात्मा गांधी?

साल 1969 में पहली बार महात्मा गांधी की 100वीं जयंती के मौके पर इंडियन करेंसी पर उनकी तस्वीरों को छापा गया. इसमें महात्मा गांधी को बैठे हुए दिखाया गया, जिसमें उनके पीछे सेवाग्राम आश्रम की तस्वीरें थीं. भारतीय रिजर्व बैंक ने 1987 से नियमित रूप से इंडियन करेंसी पर महात्मा गांधी को छापना शुरू किया था.  

यह भी पढ़ें: भारत में कब लगा था पहला वेतन आयोग, तब कितनी तय की गई थी सैलरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget