एक्सप्लोरर

100 करोड़ वोटर्स का आंकड़ा छूने वाला है भारत, जानें बाकी लोकतांत्रिक देशों में कितनी है वोटर्स की संख्या

Most Voters In The World: भारत में मतदाताओं की सूची भी 100 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है. जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है. दुनिया के बाकी लोकतांत्रिक देश में वोटर की संख्या जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. 

Most Voters In The World: दुनिया में 195 देश मौजूद है. इन देशों में कुछ बेहद छोटे देश हैं. जिनमें लोगों को नाम भी नहीं पता होते. तो वहीं कई ऐसे बड़े देश हैं. जो आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं. जिन पर दुनिया भर की निगाहें रहती हैं. इन सभी देशों में अलग-अलग तरह की सरकारें हैं. कहीं लोकतंत्र हैं, कहीं राजतंत्र है तो कहीं सत्ता सेना के हाथ में है. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है.

इतना ही नहीं भारत लोकतांत्रिक देश होने के अलावा दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है. भारत की कुल जनसंख्या डेढ़ सौ करोड़ के करीब है. तो वहीं अब भारत में मतदाताओं की सूची भी 100 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है. जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है. भारत के अलावा दुनिया के बाकी लोकतांत्रिक देश में वोटर की संख्या जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. 

जल्द ही भारत में मतदाताओं की संख्या 100 करोड़ होगी

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या मिलकर देश में कुल 99 करोड़ मतदाता हो चुके हैं. और जल्दी मतदाताओं की यह संख्या 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को छू जाएगी. यहां आंकड़ा अपने आप में बड़ा इसलिए भी है कि दुनिया में मात्र दो देश ही ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या 100 करोड़ के ऊपर है. एक चीन जिसकी जनसंख्या 142 करोड़ के आसपास है. तो दूसरा खुद भारत जो 150 करोड़ की जनसंख्या वाला देश है.  मतदाताओं का 100 करोड़ का आंकड़ा तब और बड़ा लगने लगता है. जब दूसरे लोकतांत्रिक देशों से इसकी तुलना की जाती है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सीएम आवास को लेकर बवाल, जानें मुख्यमंत्रियों को कैसे अलॉट होते हैं बंगले

दुनिया के बाकी लोकतंत्रिक देशों में सिर्फ इतने मतदाता

भारत के अलावा दुनिया के जिन बड़े लोकतांत्रिक देशों की बात की जाए. तो इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका इंडोनेशिया, ब्राजील और नाइजीरिया जैसे देश आते हैं. दूसरे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की बात की जाए तो वह है इंडोनेशिया साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या 27 करोड़ है. तो वहीं इंडोनेशिया में वोटर की संख्या 20 करोड़ है. 

इसके अलावा बात की जाए तो तीसरे नंबर पर आता है संयुक्त राज्य अमेरिका यानी USA जहां साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक जनसंख्या 34 करोड़ के आसपास है. तो वहीं रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या की बात की जाए तो यह 16 करोड़ के आसपास है.  

यह भी पढ़ें: आमरण अनशन से पीछे नहीं हट रहे किसान नेता डल्लेवाल, जानें भूख हड़ताल को लेकर क्या कहता है सिख धर्म

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है ब्राजील जहां 21 करोड़ की जनसंख्या है और 15 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता है. तो वहीं चौथे स्थान पर आता है नाइजीरिया जहां जनसंख्या 22 करोड़ है और रजिस्टर्ड मतदाता 9.3 करोड़ के आसपास हैं. यानी अगर भारत के 100 करोड़ मतदाताओं को मिलाकर देखें तो बाकी के इन चारों देशों के मतदाताओं की संख्या फिर भी कम ही रह जाती है. 

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में स्पेस वॉक के लिए स्पेस स्टेशन से बाहर आएंगी सुनीता विलियम्स, जानें ये क्या होता है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget