एक्सप्लोरर

भारत पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो कौन जीतेगा? इस सवाल पर GROK ने दिया चौंकाने वाला जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच चार बार जंग हो चुकी है. हर बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है. हालांकि, मौजूदा स्थितियों में बदलाव आ चुका है, ऐसे में आइए जानते हैं दोनों देशों में जंग हुई तो कौन जीतेगा.

India Pakistan Conflict: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में दोनों देशों के बीच युद्ध की अटकलें भी लगने लगी हैं. इसके मद्देनजर हमने ग्रोक एआई से पूछा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो कौन जीतेगा? एआई ग्रोक ने दोनों देशों की सामरिक शक्ति, परमाणु हथियारों और ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए बेहद चौंकाने वाला जवाब दिया. साथ ही, बताया कि अगर युद्ध हुआ तो किस देश को ज्यादा नुकसान होगा?

सेना के आकार में भारत मार रहा बाजी

एआई ग्रोक ने स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बेहद जटिल और संवेदनशील मुद्दा है. ऐसे में यह विश्लेषण सिर्फ अनुमान पर आधारित है और इसका मकसद किसी भी तरह से युद्ध को बढ़ावा देना या पक्षपात करना नहीं है. एआई के मुताबिक, भारत के पास लगभग 14.5 लाख सक्रिय सैनिक हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक हैं. इसके अलावा भारत के पास रिजर्व फोर्स और अर्धसैनिक बल भी हैं. वहीं, पाकिस्तान के पास लगभग 6.5 लाख सक्रिय सैनिक हैं. आंकड़ों के हिसाब से यह सेना भारत से काफी छोटी है. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2025 के मुताबिक, सेना के मामले में भारत चौथे पायदान पर आता है, जबकि पाकिस्तान 12वें स्थान पर है. 

रक्षा बजट में भी नहीं टिकता पाकिस्तान

2025 में भारत का रक्षा बजट लगभग 58-75 अरब डॉलर है, जो इसे उन्नत हथियारों, तकनीक, और प्रशिक्षण में निवेश करने में सक्षम बनाता है. वहीं, पाकिस्तान का रक्षा बजट लगभग 7.6-11 अरब डॉलर है, जो भारत की तुलना में काफी कम है.

हथियार और तकनीक में कौन आगे?

भारत के पास आधुनिक लड़ाकू विमान (राफेल, सुखोई-30), स्वदेशी मिसाइलें (ब्रह्मोस, अग्नि), उन्नत टैंक (अर्जुन) और नौसेना में विमानवाहक पोत (आईएनएस विक्रांत) हैं. भारत की साइबर युद्ध और अंतरिक्ष युद्ध क्षमताएं भी बढ़ रही हैं. वहीं, पाकिस्तान के पास जे-17, एफ-16 जैसे लड़ाकू विमान, अल-खालिद टैंक, और क्रूज मिसाइलें (बाबर) हैं. उसकी नौसेना भारत की तुलना में छोटी है.

कौन-सा देश पहले चलाएगा परमाणु बम?

परमाणु क्षमता की बात करें तो भारत के पास 150-200 परमाणु हथियार होने का अनुमान है. हालांकि, परमाणु हथियारों को लेकर भारत 'नो फर्स्ट यूज' नीति पर काम करता है. इसका मतलब है कि वह पहले परमाणु हमला नहीं करेगा. वहीं, पाकिस्तान के पास 165-200 परमाणु हथियार होने का अनुमान है. उसकी नीति में 'फर्स्ट यूज' का विकल्प शामिल है. इसका मतलब यह है कि वह खतरे की स्थिति में पहले परमाणु हमला कर सकता है.

इतिहास में भारी रहा है भारत का पलड़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच चार बड़े युद्ध 1947-48, 1965, 1971 और 1999 हो चुके हैं. 1947-48 में प्रथम कश्मीर युद्ध हुआ था. उस दौरान भारत ने कश्मीर घाटी, जम्मू, और लद्दाख (दो-तिहाई क्षेत्र) पर नियंत्रण हासिल किया, जबकि पाकिस्तान को एक-तिहाई क्षेत्र मिला. यह युद्ध संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप से रुका था. 1965 में दूसरा कश्मीर युद्ध हुआ, जिसमें पाकिस्तान का ऑपरेशन जिब्राल्टर विफल रहा. वहीं, भारत ने पश्चिमी पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया. 17 दिन चले इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया. हालांकि, बाद में ये इलाके छोड़ दिए गए. 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध हुआ, जिसमें भारत ने महज 13 दिन में पाकिस्तान को हरा दिया. इस युद्ध के बाद ही बांग्लादेश का निर्माण हुआ. 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने कारगिल में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की. भारत ने महज दो महीने में अपना इलाका वापस हासिल कर लिया. 

परमाणु युद्ध हुआ तो कौन मारेगा बाजी?

एआई ग्रोक ने बताया कि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं, जो युद्ध को विनाशकारी बना सकते हैं. भारत की 'नो फर्स्ट यूज' नीति और पाकिस्तान की 'फर्स्ट यूज' नीति के कारण परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ सकता है. अगर परमाणु युद्ध हुआ तो दोनों देशों को भारी नुकसान होगा और लाखों लोग मारे जा सकते हैं. अगर दोनों देश परमाणु हमला करते हैं तो कोई भी नहीं जीतेगा, बल्कि दोनों देश तबाह हो जाएंगे. क्षेत्रीय स्थिरता चरमरा जाएगा. इससे दोनों ही देशों को भारी नुकसान होगा.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो दोनों देशों के कौन-से इलाके हो जाएंगे तबाह, कहां बिल्कुल नहीं होगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Lion Vs Tiger : शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
Toilet Flush Law: रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget