एक्सप्लोरर

भारत ने 'पिनाका' से तबाह किए पाकिस्तान के मंसूबे, जानें कैसे काम करता है यह हथियार?

पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम भारत के उन हथियारों में है जिन्हें भारत ने खुद ही बनाया है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं कि यह कैसे काम करता है.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारत के कई हथियारों ने पाकिस्तान को दिन में तारे दिखा दिए थे. उन्हीं हथियारों मे से एक था पिनाका रॉकेट लॉन्चर. पिनाका को दुश्मनों का काल कहा जाता है क्योंकि यह 42 सेकेंड में 12 रॉकेट दागने की क्षमता रखता है, इसके चलते यह सिर्फ 30 सेकेंड के भीतर पूरे लाहौर को धुंआ-धुंआ कर सकता है. चलिए, आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर पिनाका काम कैसे करता है और यह दुश्मनों के लिए कितना खतरनाक है. 

क्या है पिनाका 
पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम भारतीय हथियारों के जखीरे का एक खास अस्त्र है. पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना ने इसके लाइव फायरिंग ड्रिल का आयोजन किया था. इसको एक तरह से पाकिस्तान के खिलाफ तैयारी के तौर पर देखा गया. इस मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम का नाम भगवान शिव के पौराणिक धनुष पिनाका के नाम पर रखा गया है. इसको DRDO ने डिजाइन किया है और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और लार्सन एंड टुब्रो कंपनियों ने इसे बनाया है. 

कैसे काम करता है पिनाका 
पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम में GPS और गाइडेड सिस्टम लगा होता है. विशेषज्ञों अनुसार पिनाका रॉकेट मैक 4.7 की रफ्तार को छू सकता है, यही कारण है कि इसे रोकना काफी मुश्किल हो जाता है. इससे दुश्मन के किसी भी ठिकाने को सटीकता से निशाना लगाया जा सकता है. इससे आसानी से टैंकों, बंकरों और अन्य लक्ष्यों को ध्वस्त किया जा सकता है. इसके मार्क I की रेंज पहले 40 किलोमीटर थी वहीं, अपग्रेडेड वर्जन की रेंज 45 किलोमीटर से लेकर लगभग 90 किलोमीटर तक है यह आगे बढ़ाया जा रहा है. एमबीआरएल की सबसे खास बात यह है कि यह किसी भी मौसम में काम कर सकता है. इसको फायर कंट्रोल कंप्यूटर, लॉन्चर कंप्यूटर को जोड़कर या फिर मैन्युअल तरीके से ऑपरेट किया जाता है. पिनाका एक मोबाइल ट्रक माउंटेड लॉन्चर होता है जिसमें 6 या 12 ट्यूब्स होती हैं, हर ट्यूब से एक-एक रॉकेट छोड़ा जा सकता है इसका मतलब है कि इससे एक बार में कई रॉकेट दागे जा सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- जंग में सबसे खतरनाक हथियार कैसे बन रहे हैं ड्रोन, जानिए पहली बार कब और कहां हुआ था इनका इस्तेमाल

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget