एक्सप्लोरर

फ्रिज में रखा कच्चा चिकन, पनीर या उबला अंडा कितने दिन में खराब हो जाता है?

How to store food in fridge: अक्सर हमें खाने की चीजों को स्टोर करके रखने की जरूरत पड़ती है. हम उन्हें फ्रिज में स्टोर कर देते हैं. लेकिन, चीजों के फ्रिज में सुरक्षित रहने की भी एक सीमा होती है...

हर खाने की चीज की अपनी एक निश्चित शेल्फ लाइफ होती है. उस अवधि के भीतर उस वस्तु को उपयोग में लाया जा सकता है. वैसे खाने की चीजों की सेल्फ लाइफ बढ़ाने के कई तरीके होते हैं. जिनमें से कुछ तरीकों में उस चीज में कुछ रसायन मिलाकर शेल्फ लाइफ बढ़ा दी जाती है. वहीं, फ्रिज में रखकर भी हम चीजों को ज्यादा समय तक सुरक्षित रख सकते हैं. लेकिन, कुछ चीजें जैसे कच्चा चिकन, पनीर और उबला हुआ अंडा आदि को फ्रिज में भी एक निश्चित समय के लिए ही सुरक्षित रखा जा सकता है. 

अंडे (Eggs)

यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा के रोसेन कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के फूड सेफ्टी एंड सेनिटेशन एक्सपर्ट, प्रोफेसर केविन मर्फी कहते हैं कि अंडों पर लिखी हुई एक्सपायरी डेट से इस बात का पता चल जाता है कि अंडे कितने फ्रेश है. फिर आप उसी हिसाब से 3 से 5 हफ्ते तक उनको उपयोग में ला सकते हैं. हालांकि, उबले अंडे जल्दी खराब होते हैं लेकिन उन्हें अगर फ्रिज में रखा जाए तो एक हफ्ते तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है. अंडे की गंध से पता चल जाता है कि वो खराब तो नहीं हो चुका है. खराब हुए अंडे से सल्फर जैसी गंध आती है.

पनीर (Cheese)

Healthline के अनुसार, खोलने के बाद सॉफ्ट पनीर को आमतौर पर 7 दिन तक और ज्यादा से ज्यादा 3 से 4 हफ्तों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. हालांकि, अगर आप पनीर को ज्यादा समय के लिए स्टोर करना चाहते हैं तो उसे पानी के एक बाउल में रखकर फ्रिज में रखें. अगर आप पनीर को महीने भर तक स्टोर करना चाहते हैं, तो सबसे पहले पनीर के टुकड़े कर लें. अब इन टुकड़ों को फ्रीजर में रखकर बर्फ के जैसा हार्ड कर लीजिए. उसके बाद इन्हे जिप बैग में डालकर फ्रीजर में ही रख दें. जरूरत पड़ने पर पनीर को निकालें और उबले हुए पानी में डाल दें. पनीर पहले जैसा सॉफ्ट हो जाएगा.

चिकन (Chicken)

नॉर्मल फ्रिज में कच्चा मांस और चिकन सिर्फ कुछ ही दिनों तक सुरक्षित रह पाते हैं, लेकिन अगर इसे फ्रीजर में स्टोर किया जाए तो यह ज्यादा समय तक सुरक्षित रह सकता है. Donutwhole के अनुसार, कच्चा चिकन आमतौर पर 1-2 दिनों के लिए ताजा रहता है. इसे इससे ज्यादा समय तक स्टोर करने पर समय के साथ, साल्मोनेला, लिस्टेरिया और कैंपिलोबैक्टर जैसे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो इसमें विषाक्तता पैदा कर सकते हैं.

(Disclaimer: हम यहां एक्सपायर हो चुके प्रोडक्ट के सेवन की सलाह नहीं दे रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए आप किसी डायटीशियन या डॉक्टर से सलाह जरूर लें.)

यह भी पढ़ें - अंगूर की कीमत सुनकर ही भर जाएगा पेट! कहेंगे- 'अंगूर खट्टे हैं' आधे गुच्छे में ही आ जाएगी बाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget