एक्सप्लोरर

यहां रोमांस करने के लिए स्टूडेंट्स को मिलती है छुट्टियां... जानिए ऐसा क्यों किया जा रहा है?

छुट्टी के साथ-साथ छात्रों को होम वर्क भी दिया गया है और यह निर्देश भी दिए गए हैं कि छुट्टियों के दौरान बिताए गए अपने समय और कार्यों का अनुभव, उन्हे अपनी डायरी में जरूर लिखना है.

Holidays: आमतौर पर स्कूलों और कॉलेजों में त्यौहारों के अलावा सर्दियों और गर्मियों के छुट्टियां मिलती हैं. लेकिन, क्या कभी आपने सुना है कि किसी स्कूल ने प्यार की तलाश करने के लिए छुट्टी दी? शायद नहीं सुना होगा. लेकिन, चीन (China) में ऐसा हुआ है. वहां प्यार की तलाश पूरी करने के नाम पर छात्रों को स्पेशल छुट्टी दी गई है. आइए जानते हैं आखिर मामला क्या है.

प्यार की तलाश करने के लिए दी गई छुट्टी

NBC न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के कुछ कॉलेजों में प्यार की तलाश पूरी करने के नाम पर छात्रों को 1 से 7 अप्रैल तक एक हफ्ते की स्पेशल छुट्टी दी गई है. फैन मेई एजुकेशन ग्रुप के अंतर्गत चल रहे नौ कॉलेजों में से मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज ने पहली बार 21 मार्च को स्प्रिंग ब्रेक का ऐलान किया. इसमें खासतौर से रोमांस पर ध्यान दिया गया है. इसी तरह बाकी के कॉलेजों ने भी छुट्टी का ऐलान किया है.

अपने एक बयान में मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेड के डिप्टी डीन ने कहा कि उम्मीद है इन छुट्टियों में छात्र पानी और हरे-भरे पहाड़ों को देखने जा सकते हैं. जिससे वो बसंत को महसूस कर सकते हैं. इससे न सिर्फ छात्रों की भावनाएं विकसित होने में मदद होगी, बल्कि उनके अंदर प्रकृति के प्रति प्रेम भी पैदा होगा. इससे कक्षा में वापस लौटने पर उनकी शैक्षिक क्षमता और भी ज्यादा समृद्ध और गहरी होगी.

गिरती जन्म दर से परेशान है चीन

दरअसल, देश की गिरती जन्म दर से चीन काफी परेशान है. वहां की सरकार के राजनीतिक सलाहकारों ने भी जन्म दर बढ़ाने के लिए सिफारिशें की हैं. बता दें कि चीन में पहले से ही जन्म दर को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई थी. जिसमें नए शादी-शुदा कपल को एक महीने की पेड लीव देने तक के नियम हैं. इसी क्रम में कॉलेज के छात्रों को प्यार की तलाश के लिए छुट्टी देना भी चीन की नई योजना का हिस्सा है.

होम वर्क में मिला यह सब काम

हालांकि, छुट्टी के साथ-साथ छात्रों को होम वर्क भी दिया गया है और यह निर्देश भी दिए गए हैं कि छुट्टियों के दौरान बिताए गए अपने समय और कार्यों का अनुभव, उन्हे अपनी डायरी में जरूर लिखना है. इसके साथ ही छात्रों को अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देने और अपनी यात्रा की वीडियो बनाने के लिए भी कहा गया है. 

यह भी पढ़ें - प्लेन में जूते उतारकर क्यों नहीं बैठना चाहिए? फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया जवाब, आपको भी पढ़ना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget